सरोकार की मीडिया

ad

Saturday, September 5, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 06 सितंबर, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 06 सितंबर, 2015



मुख्यमंत्री का जनपद आगमन 20 सितम्बर को
डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
अधिकारियों को दिये तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश

ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ललितपुर में आगामी 20 सितम्बर को आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों को चाक-चैबन्द करने में जुटा है।
        शनिवार को जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर व पुसिल अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने संयुक्त रूप से कचनौंदा बाँध के निकट स्थित सभा के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मानक अनुरूप स्टेज निर्माण किया जाये। इसके साथ ही समस्त तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाये। कार्यक्रम स्थल के निकट लाभार्थी परक योजनाओं के लाभार्थियों को बैठने के लिए स्थान व सांस्.तिक मंच के निर्माण सम्बन्धित व्यवस्थायें पूर्ण करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने वाहनों के पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की बैरीकेटिंग तथा हैलीपैड पर सुरक्षा सम्बन्धित बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण उपरान्त कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, स्विस काटेज, वीआईपी वाहनों की व्यवस्था, जनपद के शासन स्तर से आने वाले वीआईपी के ठहराव की व्यवस्था, खानपान, वाटर प्रूफ स्टेज एवं पाण्डाल के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एम.के.त्रिवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र तिवारी, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी डी.एस.राम, ईई सिंचाई, विद्युत, जिला सूचना अधिकारी चन्द्रचूड़ दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सुम्मेरा तालाब की सफाई व्यवस्था का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा
जल बिहार के पूर्व तालाब को सुसज्जित करने के दिये निर्देश
ललितपुर। जल बिहार पर्व के मद्देनजर शहर के ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब में चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी नपा अधिकारियों व कर्मचारियों को जल बिहार के पर्व की समस्त तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये।
        इस वर्ष 24 सितम्बर को स्थानीय सुम्मेरा तालाब पर जल बिहार का पर्व बड़े धूम-धाम एवं उत्साह से मनाया जाना है। पूर्व में निर्गत किये गये आदेशों के क्रम में पालिकाध्यक्ष ने निकाय के अवर अभियन्ता एवं निर्माण लिपिक को तालाब की जलकुम्भी का निस्तारण करने, घाटों की मरम्मत करने, रंगाई एवं पुताई का कार्य करने, विमान मार्गो पर गड्डों की मरम्मत करने व नृसिंह मन्दिर प्रांगण में विमानों के ठहराव स्थल पर डस्ट का पुराव करने के निर्देश निर्गत किये। सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को तालाब से निकाली गयी जलकुम्भी को टचिंग ग्राउण्ड पर निस्तारण करने एवं विमान मार्गो पर नालियों की सफाई एवं कचरे का निस्तारण, व चूने का छिड़काव करने के निर्देश निर्गत किये, तथा आवारा जानवरों की रोकथाम के लिये कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिये गये।
        मुख्य स्टोर लिपिक का विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत करते हुये तालाब के घाटों व जलूस मार्ग में खराब मार्ग प्रकाश बिन्दुओं को बदलने के निर्देश दिये। सफाई स्टोर लिपिक को पर्याप्त चूने की आपूर्ति सुनिश्चित करने व कीटनाशक दवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विगत रोज नपाध्यक्ष ने पार्षदों के साथ एक ज्ञापन सितम्बर माह सन् 2015 की 24 तारीख को आयोजित होने वाले धार्मिक त्यौहार जल बिहार के अवसर पर सुम्मेरा तालाब में गोविन्द सागर बांध की नहर से पानी भरवाये जाने तथा कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य से सुम्मेरा तालाब की सफाई कराये जाने हेतु जिलाधिकारी को प्रस्तुत कर किया था। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पार्षद भवानी सिंह यादव, अवर अयिन्ता विपिन कुमार, वरिष्ठ लिपिक हबीब खां, रमाकान्त तिवारी, गोहर खान, विनीत कुमार बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

मुआवजा धनराशि अवमुक्त कराने डीएम ने शासन को भेजा पत्र
ललितपुर। माह फरवरी, मार्च में चक्रवात, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा राशि दिलाये जाने को लेकर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने उत्तर प्रदेश शासन के राहत अनुभाग को पत्र भेजा है। पत्र में अवगत कराया कि कुल 465 करोड़ 65 लाख 34 हजार 288 रुपये की धनराशि आवंटित करने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिसके सापेक्ष 96 करोड़ 70 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि प्रभावित किसानों को वितरण के लिए प्राप्त हुई थी, जो जनपद के 309 गांव के 93414 लघु, सीमान्त व वृहद किसानों को वितरित की जा चुकी हैं। अवशेष किसानों को राहत राशि न मिलने से असंतोष व्याप्त है व प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
        जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान खरीफ फसल जिसके अंतर्गत जनपद में दलहन, उर्द, मूंग व सोयाबीन व मक्का की फसल बहुतायत क्षेत्रफल में बोयी जाती है के सम्बन्ध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उर्द मूंग की फसल पीला मौजेक नामक रोग से ग्रस्त होने के कारण अत्याधिक प्रभावित हो गयी है। जिस कारण किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी उप जिलाधिकारी की टीमें बनाकर सर्वे कराया जा रहा है। वर्तमान में खरीफ फसलों के नुकसान की भरपाई के सम्बन्ध में फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी, एग्रो को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव राहत अनुभाग को भेजे पत्र में ललितपुर जनपद में किसानों की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने शासन से अवशेष धनराशि को अवमुक्त कराने की मांग की गयी है।


उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाया 6 माह ग्राम प्रधानों का कार्यकाल
मई 2016 को होंगे पंचायत के चुनाव
लखनऊ। निर्वाचित विभाग, पुलिस तथा अन्य सभी विभागों की पंचायत चुनाव की तैयारियों और तैयारियों के दावे धरे के धरे रह गए। प्रदेश सरकार ने वर्तमान ग्राम प्रधानों पर मेहरबानी दर्शाते हुए उनका कार्यकाल 6 माह तक बढ़ा दिया है। अब पंचायत चुनाव अगले वर्ष मई में होंगे। सरकार के इस निर्णय से वर्तमान ग्राम प्रधानों ने जहां राहत महसूस की, वहीं प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारियां में लगे नए-पुराने प्रत्याशियों में थोड़ी मायूसी छा गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव टालने के पीछे अन्य प्रशासनिक कारण जो भी हों, लेकिन बिजली और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत को ध्यान में रखकर चुनाव टाले जाने के कारणों में प्रमुख है। क्योंकि बिजली की निढाल आपूर्ति व्यवस्था सत्ता पक्ष के प्रधान प्रत्याशियों के गले की हड्डी बनती जा रही है। वैसे भी सरकार ने कह रखा है कि 2016 तक गांवों को 16 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन वर्तमान में यह आंकड़ा बमुश्किल दो-चार घंटे भी नियमित नहीं है। इसके अलावा कानून व्यवस्था की हालत भी किसी से छिपी नहीं है।


किसान परेशान न हो सभी को मिलेगा मुआवजा: जिलाध्यक्ष
पार्टी कार्यालय पर किया गया नगर में निकली शोभायात्रा का स्वागत
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान पंचायती चुनाव को लेकर चर्चा हुई तो वही 20 सितम्बर को जनपद में पावर प्लांट का उदघाटन करने के लिए आ रहे मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवानी पर चर्चा हुई। इसके अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर यादव महासभा द्वारा नगर में निकाली गयी शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
        पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने कहा कि उर्द की फसल में पीला रोग लगने के चलते कई ग्रामों फसलें खराब हो गयी है, उन्होंने कहा कि इस मामलें को लेकर सरकार व पार्टी गंभीर है, उन्होंने कहा कि उर्द की फसल की सर्वे के लिए जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर दी गयी है। और टीम जल्द ही सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान किसी भी बहुरूपियों के बहकावे में न आये, उन्होनें कहा कि हर किसान को ओलावृष्टि व अतिवृष्टि का मुआवजा मिलेगा, धीरे-धीरे पैसा आ रहा है और गांव बाई गांव का मुआवजा बांटा जा रहा है। और शीघ्र सभी को मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने पंचायती चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय से आये पत्र के सम्बन्ध में बताया कि चुनाव को लेकर एक कमेटी गठित की गयी है, यह कमेटी प्रत्येक वार्ड में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में सामनजस बनायेगी, और पार्टी के  एक ही प्रत्याशी को चुनाव लडायेगी, अगर किसी वार्ड में प्रत्याशियों में आम सहमति नही बनी तो किसी भी कार्यकर्ता चुनाव लडने से नही रोका जायेगा, जहां सहमति बन जायेगी, वहां पर पार्टी अपना प्रत्याशी लडायेगी।
        इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पत्रकारों के लिए प्रत्येक जनपद में प्रेस क्लब बनाये जाने की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव चिगलौआ स्थित पावर प्लांट का उदघाटन करेगें व कचनौंदा में आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित करेगें। इस दौरान देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधा.ष्ण के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान यादव महासभा द्वारा नगर में जन्माष्टमी पर निकाली गयी शोभायात्रा का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया एवं फल वितरित किये गये।
        इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, उपाध्यक्ष डा.सतीश कुमार सुडेले, दीवान विक्रम सिंह, महासचिव खिलान सिंह यादव, बाल.ष्ण नायक नन्ना, प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी कुन्दनपाल, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष शिवम मिश्रा, चैनु कुशवाहा, डा.मनवीर सिंह तोमर, गीता मिश्रा, रामकिशोर तोमर, रामदास श्रोती, डा.शिशुपाल सिंह लोधी, मोह.अख्तर सिद्की, ओमकार , तेजसिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रामप्रताप, खिलान यादव मिनी, कैलाश नारायण, राजेन्द्र सिंह, मुलायम, डा.गुलाबचंद साहू, संदीप बबेले, महेन्द्र सिंदवाहा, मुकुट बिहारी उपाध्याय, इमरान मंसूरी, सिकन्दर मंसूरी, रोहित राठौर, रोहित शिवाजी, वीरेन्द्र, जगदीश गंगा सागर, बलराम झां, बलराम निंरजन, महेश साहू, ग्यासीलाल, मक्खन कुशवाहा, कप्तान सिंह, अंकित निरंजन, गोविन्द, अनार सिंह, नत्थूसिंह, रामबाबू, प्रतिपाल, रामकुमार, रघुनाथ यादव, रूपसिंह यादव, जलील मंसूरी, लखन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रधान संपादक की कलम से..............
मीडिया दलालीकरण और भावी सरकार
मीडिया का काम आमतौर पर समाज में स्थापित कुरूतियों, विसमताओं और समाज में के हर तबके तक सूचना पहुंचना, उन्हें शिक्षित व मनोरंजन करना भी है। यह एक सरल परिभाषा के दायरे में आती है फिर भी देखा जा सकता है कि मीडिया को दी गई यह सरल परिभाषा में भी परिवर्तन हो चुका है। मीडिया जनमत तैयार करने, निर्णय सुनाने, प्रोपेगेंडा फैलाने, अश्लीलता को बढ़वा देने, राजनेताओं का बखान करने, साथ-ही-साथ कुरूतियों का इस तरह महिमामंडन करके दिखाया जाना इनके लिए आम बात हो चुकी है। जिस पर समय-समय पर उंगलियां उठती रही हैं। परंतु कभी हमने इसके पीछे चल रहे या चलाए जा रहे संस्थाओं के दलालीकरण की पृष्ठभूमि पर विचार विमर्श नहीं किया, कि समय के परिवर्तन के साथ इन संस्थाओं में भी बदलाव आ सकता है। नहीं आना चाहिए फिर भी यह परिवर्तन अपने तीव्रवेग से चल रहा है।
वैसे मीडिया पर समय-समय पर बहुत से कानून लागू किए गए, जिनका पालन करना इस संस्थानों ने कभी मुनासिब नहीं समझा। इसके लिए भारतीय पे्रस परिषद के अध्यक्ष और सदस्य ने भी ज्यादा जोर नहीं दिया कि वह इन कानून का पालन क्यों नहीं कर रहे हंै! शायद जरूरत ही महसूस नहीं होती। दूसरी तरफ अपने आप को लोकतंत्र का चैथा खंभा कहलाने वाला मीडिया छुट्टा सांड की भांति दौड़ा जा रहा है बिना किसी लगाम के। वहीं सरकार ने भी इस सांड पर काबू करने का अपना फैसला त्याग दिया है। इसमें भी सरकार का अपना हित छिपा हुआ है। क्योंकि सरकार की गर्दन (नेता, राजनेता और भ्रष्टाचारियों) खुद फंसी हुई है जिसकी लगाम इन मीडिया संस्थानों के हाथों में दिखाई दे रही है। जिस दिशा में यह मोड़ना चाहते हैं उस दिशा में मोड़ दिया जाता है।
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में उल्टी गंगा बह रही है। जिस पर जिसका नियंत्रण होना चाहिए वह छुट्टा और जिस पर नहीं वह मीडिया के इसारे पर मुजरा कर रहा है। अगर आज के परिप्रेक्ष्य में सरकार को रखैल की संज्ञा से सुशोभित किया जाए तो मेरे मित्रों को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। क्योंकि मैं जनता हूं कि मेरे बहुत सारे मित्रगण किसी-न-किसी पार्टी से सरोकार रखते हैं और बहुत से मित्रों के सिर पर किसी-न-किसी राजनेताओं का हाथ बना हुआ है। अगर मेरे मित्रगण यह आरोप लगाए कि मैं सरकार के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कैसे कर सकता हूं तो यहां यह भी बता दूं कि मैं, मीडिया से सरोकार रखता हूं। बावजूद इसके मैं, मीडिया के क्रिया-कलापों पर समय-समय पर प्रश्न चिह्न लगाता रहता हूं तो सरकार इससे कैसे अछूती रह सकती है।
अभी दो-तीन दिन पहले प्राइम टाइम पर प्रसारित हो रही एक खबर का मैंने विश्लेषण किया जिसको लगभग सभी समाचार प्रेमी और राजनैतिक घरानों व पार्टियों से सरोकार रखने वाले लोगों ने देखा होगा। खबर हमारे लल्ला की दिखाई जा रही थी जो पंजाब विश्वविद्यालय के मंच से अपने मुखारबिंदु से अच्छे-अच्छे प्रवचन दे रहे थे कि विपक्षी पार्टियां उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लागू नहीं होने देती या उन्हें विकास के लिए काम नहीं करने देती। बड़ी आश्चर्यचकित बात है जिनकी अम्मा के हाथों में देश की कमान हो वही यह राग अलापेंगे तो कैसे काम चलेगा। अगर यह विकास की बात करें तो 8 साल में देश के विकास का पहिया वहीं के वहीं स्थिर है। जिसका ढीकरा यह व उनकी पार्टी विपक्षी दलों पर फोड़ रहे हैं। परंतु वह यह भूल रहे हैं कि चाचा मनमोहन की सरकार के कार्यकाल में (शुरू से लेकर अब तक) कितने घोटाले हुए, और कितनी बार जनता का उनकी पार्टी ने खून चूसा। इस बात पर सभी का मुंह सील जाता है। यह सरकार नहीं मच्छर है जो गरीब जनता का खून चूस रही है। क्योंकि इस कमरतोड़ मंहगाई के कारण यह दो वक्त की रोटी का गुजारा भी नहीं कर सकते। तब तक मच्छर मारने की दवा का कैसे प्रयोग कर सकते हैं। हां हो यह सकता है कि इस मंहगाई की मार से बचने के लिए वह मच्छर मार दवा का ही सेवन कर ले ताकि यह मच्छर दुबारा कभी खून न पी सकें।
इस परिप्रेक्ष्य में कहें तो हमारे देश के लल्ला अपने प्रवचनों के समय यह भी भूल गए कि उनके जीजाजी श्री पर भी अब आरोप लग चुके हैं। फि भी इस मुद्दे पर बोलने की वजह वह अपने मियां मिट्ठू बनते रहे। सही बात है रात में गुनाह करने वाला दिन के उजाले में अपने आप को हमेशा साहूकार ही बताता है।
इस तरह की खबरों को मीडिया ही महिमामंडन करके दिखाता है क्योंकि यह उनके लिए बड़ी खबर का काम करती है। टीआरपी बढ़ाने का काम करती है। वह यह भूल जाते है कि वह ही हैं जो किसी को रातोंरात शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा भी सकता है और उसका नामोनिशान की मिटा सकता है। फिर भी मीडिया संस्थाओं के लोग इनकी डाली गई हड्डियों पर जीभ ललचाकर आश्रित हो जाते हैं और जैसा यह चाहते हैं वह करने लगते हैं। वह यह भी भूल जाते है कि उनका समाज के प्रति भी कोई सरोकार है जिसके लिए उसे चैथे स्तंभ से नबाजा गया है ताकि गरीब जनता के लिए जब तीनों स्तंभ नकारा साबित होने लगे तो वह उन्हें शोषण से मुक्ति व अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने में और उनका हक दिलाने में कारगर सिद्ध हो सके। कालचक्र का पहिया अपनी घुरी पर लगातार घूमता रहता है फिर भी वक्त रहते इन संस्थाओं के लोगों के चेतने और दलालीकरण का त्याग करके जनता के हितों में पुनः पहले जैसी सोच कायम करने की है। नहीं तो तीनों स्तंभ की भांति इस स्तंभ से भी आम जनता का बना हुआ भरोसा भी खत्म हो जाएगा।           .....डॉ. गजेन्द्र प्रताप सिंह


शिक्षक दिवस पर दर्जन भर शिक्षकों ने किया रक्तदान
सैकड़ों शिक्षकों ने लिया रक्तदान करने का संकल्प
ललितपुर। सर्वपल्ली डा.राधाकृष्णन के जन्म अवसर पर आज जनपद के शिक्षकों ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों ने रक्तदान करने का भी संकल्प लिया। रक्तदान का संकल्प दिलाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला सेवा योजन अधिकारी चन्द्रचूड़ दुबे ने शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस पर किये गये रक्तदान की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी सदर रमेशचंद्र तिवारी ने कहा कि समाज को दिशा देने वाले जब स्वयं रक्तदान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं तो निश्चित यह शुरूआत समाज में क्रान्ति लाने का कार्य करेगी। एबीएसए एन.एल.शर्मा ने सभी शिक्षकों के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी चन्द्रचूड़ दुबे ने कहा कि रक्तदान के बारे में फैली भ्रान्तियों के बारे में चिकित्सकों से अधिक जागरूकता शिक्षक ला सकते हैं। शिक्षक गांव के दूरस्थ विद्यालयों में प्रतिदिन जाते हैं व ऐसे में जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में रक्तदान के प्रति विद्यार्थियों व उनके अविभावकों के माध्यम से जागृति ला सकते हैं। उन्होंने जहां शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की तो वहीं शिक्षक प्रतिनिधियों से भी इस क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस पर प्रधानाध्यापक अनन्त तिवारी, सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र नामदेव, दीपक नामदेव, आदित्य सैनी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला, संदीप कटियार, विनीत तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, हेमन्त तिवारी, बबीता बुन्देला, सूरज सिंह बुन्देला, सौरभ जैन, महेन्द्र राय, संजीव राय ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही सैकड़ों शिक्षकों ने रक्तदान करने का भी संकल्प लिया। एसडीएम सदर ने बीस से अधिक बार रक्तदान करने वाले अनन्त तिवारी, विनीत तिवारी, प्रफुल्ल जैन, हेमन्त तिवारी की सराहना की। इस अवसर पर विनय ताम्रकार, राजीव बजाज, ब्रजमोहन तिवारी, अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, रेनू वर्मा, सुमित अग्रवाल, हरिनारायण चैबे, पदमावती, रिचा अग्रवाल, आशीष जैन, अखिलेश गोस्वामी, सत्येन्द्र जैन, अनुराग, राजेश साध, राजेश लिटौरिया, अरूण गोस्वामी, अरूण निरंजन, विनोद निरंजन, अजमल खान, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन हेमन्त तिवारी ने किया।


गर्भवती महिलाओं को घर से किया बेदखल
परिवार परामर्श केन्द्र ने सुनी पीडित महिला-पुरुषों की समस्या
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी के कुशल निर्देशन में प्रत्येक शनिवार को महिला थाना प्रांगण में आयोजित किये जा रहे परिवार परामर्श केन्द्र में आज आधा दर्जन परिवारों को टूटने से बचाया गया। सभा के मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर राजीनामा कराया गया।
        शनिवार को परिवार परामर्श केन्द्र में मोहल्ला आजादपुरा निवासी नेहा पुत्री रघुवीर पस्तोर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में दीपक शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा से हुई थी। जिसके बाद पति व सास द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुये उसे प्रताडिघ्त किया जाने लगा। थाना बार अंतर्गत ग्राम करमई निवासी मालती पुत्री रामप्रसाद ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी गेंदालाल पुत्र कल्लू कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह सात माह के गर्भ से थी, तब ससुरालियों ने उसे एक माह पूर्व घर से निकाल दिया। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम रजवारा निवासी रवीन्द्र पुत्र बसन्ते रैकवार ने शिकायत दर्ज कराते हुये बताया कि उसकी पत्नी जयकुंवर अपने मायके पक्ष के कहने पर परिजनों के साथ गाली-गलौच व मारपीट करते हुये परेशान करती है। नेहरू नगर निवासी ममता पत्नी गनेशराम रैकवार ने बताया कि उसका पति रेलवे में कार्यरत है। शादी के बाद से वह जीवकोपार्जन के लिए खर्चा नहीं देता है और मांगने पर मारपीट करता है। बताया कि 17 अगस्त को उसके पति ने उसे पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह न होने पर पति द्वारा 6 हजार रुपये प्रतिमाह पत्नी को दिये जाने की सहमति की गयी। इसके अलावा गांधीनगर नई बस्ती निवासी निशा पुत्री बालचंद्र ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले तालबेहट के हर्षपुर निवासी भज्जू पुत्र बलू के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर तीन माह पूर्व गर्भावस्था में उसे घर से निकाल दिया गया। मध्य प्रदेश के जिला दमोह अंतर्गत ग्राम पथरिया निवासी आरती तिवारी पत्नी रत्नेश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराते हुये ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं पुत्र व पुत्री को छीन कर घर से बेदखल करने का आरोप लगाया। इन सभी मामलों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति पर राजीनामा कराया गया। इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी रचना राजपूत व सदस्य सुधा कुशवाहा मौजूद रहीं।

मानव जाति व सृष्टि के कल्याणार्थ जन्मे थे भगवान श्रीकृष्ण
ललितपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जहां एक ओर समूचा जनपद आनंदमयी वातावरण में धार्मिक अनुष्ठानों में जुटा रहा तो वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वरदानी भवन से भगवान श्री.ष्ण की चैतन्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग उमड़ पड़े।
        यात्रा का नेतृत्व कर रहीं बग्गी में सवार बड़ी दीदी बी.के.चित्ररेखा व सागर से आईं दीदी ने संयुक्त रूप से श्रृद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि भगवान विष्णु ने मानव जाति के कल्याणार्थ द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। कहा कि जब असुरों का आतंक मानव जीवन पर बढ़ गया। चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। तब असुरों का संहार करते हुये अहंकारी कंस का वध करने को भगवान स्वयं जन्मे। कंस भले ही रिश्ते में भगवान के मामा थे, लेकिन मानव जाति व सृष्टि के कल्याण की भावना से उन्होंने कंस का वध किया। महाभारत में अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने जो उपदेश दिये वह आज भी प्रासांगिक है। कहा कि आज आवश्यकता है भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा जैसी मित्रता की। मित्रता के मायने आधुनिकता की चकाचैंध में खोते जा रहे हैं, जिन्हें पुर्नजीवित करने के लिए हमें भगवान की भक्ति करनी करनी पड़ेगी।
        इसके पूर्व सिविल लाइन स्थित वरदानी भवन से नन्हें-मुन्हें बच्चों की आकर्षक झांकियां निकाली गयीं। इसके ठीक पीछे बड़ी दीदी व सागर से आईं दीदी के अलावा महरौनी प्रभारी माया दीदी व जाखलौन से आईं भी शोभायात्रा में शामिल हुईं। इस अवसर पर तुवन मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान रामस्वरूप भाई, सत्यनारायण, राहुल जैन पत्रकार, दातार भाई, बृजेन्द्र जायसवाल, गोविंद भाई के अलावा काफी संख्या में श्रृद्धालुजन मौजूद रहे।


हाथी-घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की....
शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर हुआ भव्य स्वागत
ललितपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज जनपद में अगाद्ध श्रृद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यादव महासभा के तत्वाधान में जुगपुरा स्थित श्री.ष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान सजातीय बंधु गगनभेदी जयघोष करते हुये चल रहे थे।
        शोभयात्रा में सर्वप्रथम अश्वों पर सवार होकर नवयुवक धर्मपताका लिये हुये चल रहे थे। उनके पीछे डीजे की सुमधुर ध्वनि पर युवा थिरकते हुये चल रहे थे। शोभायात्रा में सजातीय बंधु भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाते हुये दिव्य घोष करते हुये चल रहे थे। उनके पीछे धर्मगुरूओं को बग्गी पर सवार किया गया था। धर्म गुरूओं में श्री रणछोरधाम के महन्त स्वामी वीरेन्दानन्द महाराज, सर्वेश्वरधाम के महन्त श्री.ष्णगिरी महाराज, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वरदानी भवन से बड़ी दीदी बी.के.चित्ररेखा चल रहीं थीं। शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र मथुरा वृन्दावन से आई ब्रज टोली का मयूर नृत्य रहा। तो वहीं उज्जैन की गर्जन तोपें भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा में चार चांद लगा रहीं थीं। श्रीकृष्ण भगवान का राज दरवार देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वरदानी भवन द्वारा सजायी गयी चैतन्य झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। इस दौरान गजराज पर सवार समाजश्रेष्ठी चल रहे थे। वहीं कतारबद्ध तरीके से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियां चल रहीं थीं।
शोभायात्रा जुगपुरा से शुरू होकर स्टेशन होते हुये शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गयी। यात्रा का स्टेशन पर विश्व हिन्दू परिषद,साँसद प्रतिनिधि राजेश यादव के कार्यालय, वर्णी कालेज, तहसील चैराहा पर ब्राह्मण महामण्डल ने पुष्प वर्षा की। इसके अलावा पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, नगर पालिका परिषद, भाजपा नगर कार्यकारिणी के अलावा उ.प्र.व्यापार मण्डल नगर कार्यकारिणी ने अध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का भव्यता से स्वागत किया। इस अवसर पर यादव महासभा अध्यक्ष जयराम सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, यादवेन्द्र सिंह यादव दादा, सहकारी बैंक अध्यक्ष फूलसिंह यादव नन्ना, बाल.ष्ण नायक, साँसद प्रतिनिधि राजेश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पार्षद जगदीश यादव, रामसजीवन यादव, हरवीर सिंह अरोरा, नैपाल सिंह यादव, आधार सिंह यादव, अश्वनी पुरोहित गोलू, कुन्दन पाल, गिरधारी यादव, मणि शर्मा, डा.मुकेश तिवारी, राजीव यादव, लखन यादव, मनोज यादव, शत्रुघन यादव, शीलू यादव, जयन्त यादव, राहुल सिंघई, शान्तनु पुरोहित गोलू, रवि शर्मा, रेशू माली, ऋषि यादव, बलराम चढ़ार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा का नगर भाजपा ने किया स्वागत भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा का नगर भाजपा महामंत्री रत्नेश तिवारी के नेतृत्व में घण्टाघर मैदान पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैबे, बब्बू राजा बुन्देला, हरीराम निरंजन, दीपक जायसवाल, राजकुमार जैन, भगवत दयाल सिंधी, शशिशेखर पाण्डेय, अभय जैन, रत्नेश तिवारी, राजेश लिटौरिया, धु्रव सिंह, बब्लू अग्रवाल, डा.अविनाश देशमुख, रूपेश साहू, दीपक पाराशर, दीपक वैद्य, पार्षद अशोक पंथ, रामबाबू, देवेन्द्र गुरू सहित अनेकों भाजपाई मौजूद रहे।
ब्राह्मण महामण्डल ने शोभायात्रा का किया स्वागत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गयी शोभायात्रा का ब्राह्मण महामण्डल ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उमाशंकर विदुआ, माधव नायक, भगवत नारायण बाजपेयी, ललित कौशिक, प्रशान्त शर्मा, रत्नेश तिवारी, रविकान्त तिवारी, शत्रुघ्न शुक्ला, रामनरेश दुबे, महेन्द्र शुक्ला, जगदीश पुरोहित, गुड्डू तिवारी, अमिताभ रिछारिया, छोटे चैबे, विक्की कौशिक, मनोहर दुबे, नरेन्द्र पाठक, रामशंकर शर्मा, मनोज वैद्य, दीपक पाराशर आदि मौजूद रहे।

संस्कारों को जीवन में संवारने के लिए स्वाध्याय जरूरी: पूर्णमति
ललितपुर। आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज की सुशिष्या आर्यिकारत्न पूर्णमति माता जी ने क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कारों को जीवन में उतारने के लिए स्वाध्याय जरूरी है। स्वाध्याय ही ऐसा माध्यम है जिससे जीवन संवारा जा सकता है इसके लिए आर्यिका श्री कहा कि  घरों में स्वााध्याय हो जिससे घर परिवार संस्कारित होगे। ज्ञान की महिमा का उल्ल्ेख करते हुए आर्यिका श्री ने कहा कि ज्ञान द्वारा ही आत्मा परमात्मा को प्राप्त हो सकती है जिसप्रकार घर की शुद्धि के लिए संस्कारों की महति आवश्यता है शिक्षक दिवस को संस्कार दिवस बताते हुए आर्यिका श्री आव्हान किया कि घरों में स्वाध्याय जव शुरू हो जाएगा संकट स्वयमेव दूर हो जाएगे। आर्यिकाश्री ने कहा कि कर्म तुझ में नहीं राग तुझ में नहीं ऐसा जिनवर ने बतलाया। जव तक जीवन से राग नहीं छूटेगा कल्याण नहीं। उन्होने कहा कि ज्ञान के वगैर जीवन अधूरा है जीवन जीना भी एक कला है। जियो तो ऐसा जिओ कि परिणामों में संक्लेश न हो। श्रावक संस्कार शिविर में दी जाएगी संस्कारों की शिक्षा पर्वराज पयूर्षण में आर्यिका पूर्णमति माता जी के सानिध्य में दिगम्बर जैन पंचायत के तत्वावधान में श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन 16 सितम्बर से हो रहा है जिसमें श्रावकों को जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी और संस्कारों की दीक्षा भी दीजाएगी। उक्त जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन पंचायत के महामंत्री डा.अक्षय टडैया ने बताया कि आर्यिका श्री के सानिध्य में आत्मानुभूति शिक्षण शिविर में युवाओं को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है जिसमें विशेष शिक्षण दस दिनों तक चलने वाले शिविर में दिया जाएगा जिसमें संगीतमय ध्यान आरती एवं पूजन आदि  का अनुपमन आयोजन होना है। शिविरार्थी दसों दिन शिविर में रहकर धर्मध्यान साधना करेंगे। शिविर की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है ताकि आर्यिका श्री के सानिध्य में होने वाला शिविर अनुपम अद्वितीय रहे। शिविर की सफलता के लिए आज रविवार 6 सितम्बर को श्रावक निजी वाहनों से आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल अर्पित करने के लिए बीना वाराह जाएगे।

बार कौंसिल उत्तर प्रदेश को भेजे जायेगें अनुशासनहीनता करने वालों के नाम
कुछ शरारती तत्व कर रहे हैं जिला बार की छवि खराब
ललितपुर। जिले में कोई युवा अधिवक्ता संगठन मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश किसी युवा संगठन को प्रदेश में मान्यता देती है। बार कौंसिल ने मॉर्डन बायलॉज 2008 लागू करके जिला बार में अध्यक्ष के लिए 25 साल व महामंत्री के लिए 15 साल की वकालात अनिवार्य की है। ऐसे में युवा अधिवक्ता संगठन का कानूनी होना संभव ही नहीं हैं। उपरोक्त जानकारी जिला बार के अध्यक्ष संजय चैबे ने एक प्रेस नोट जारी कर दी है।
        जिला बार एसोशियेशन अध्यक्ष संजय चैबे ने बताया कि जिला बार के सदस्यों में कतिपय अधिवक्ताओं के नाम से युवा संगठन बनाने के समाचार गलत खबर देकर प्रकाशित कराये गये हैं, जिसका जिला बार खण्डन करती है। जिले में एक मात्र संगठन जिला बार एसोशियेशन है। जिसके सदस्य कथित युवा संगठन का समाचार प्रकाशित कराने वाले सदस्य है। बार एसोशियेशन द्वारा विगत 25 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक में ऐसे भ्रमपूर्ण समाचारों का संज्ञान लिया था। जिस पर ऐसे अधिवक्ताओं को चेतावनी दी गयी थी और भविष्य में पुर्नवृत्ति होने पर जिला बार की सदस्यता से निष्कासित किया जाकर मामला बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को अनुशासनहीनता के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रेषित किये जाने का संकल्प लिया गया था। इस मामले को अब बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में भेजे जाने पर जिला बार विचार कर रही है। जिला बार के अध्यक्ष ने न्यायिक अधिकारियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को किसी भी युवा अधिवक्ता संगठन के नाम से परिचय देने वाले अधिवक्ताओं को कोई मान्यता न देने और उनके विरूद्ध कार्यवाही करने एवं जिला बार को सूचित करने की अपील की है।

Friday, September 4, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 05 सितंबर, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 05 सितंबर, 2015


मुआवजा को लेकर किसानों ने किया जंगी प्रदर्शन
जिलाधिकारी का किसानों के प्रति रवैया अपमानजनक
एसडीएम महरौनी की गाड़ी पर फेंकी फसल
प्रशासन से नाराज किसान के ब्लेड से अपना हाथ काटा

ललितपुर। जनपद में विगत वर्ष हुई ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई थी जिसके तौर पर जनपद के सभी किसानों को अभी तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब एवं दयनीय हो गई है तथा कुछ छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति तो ऐसी हो गई कि परिवार को दो वक्त का खाना खिलाना मुश्किल हो गया है। वहीं जनपद में बरसात न होने के कारण उर्द व मुंग की फसलों में पीला रोग लग कर नष्ट हो गई है। जिस बावत् किसानों ने प्रशासन से मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की थी। परंतु प्रशासन द्वारा किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान न होने के चलते जनपद के सभी किसानों में रोश व्याप्त हो गया और वह भारी संख्या में एकत्रित होकर जिलाधिकारी महोदय को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, परंतु जिलाधिकारी प्रशासनिक कार्रवाही में व्यस्त होने के कारण किसानों से मिलने से मना कर दिया। जिससे किसानों ने कचहरी चैराहे पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। जब जिलाधिकारी दोपहर के भोजन अवकाश पर घर के लिए निकले तो कचहरी चैराहे पर बैठे किसानों ने उनका घेराव किया। और जिलाधिकारी से जल्द ही मुआवजा दिलाए जाने की आवाज बुलंद की। परंतु जिलाधिकारी अपने वाहन से नहीं उतरे। जब किसानों ने उनके वाहन को जाने नहीं दिया तब उनको अपने वाहन से मजबूरन उतरना पड़ा। जैसे ही वह अपने वाहन से उतरे तो उनका रवैया भी किसानों के प्रति अपमानजनकपूर्वक रहा। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए लाउडस्पीकर को छीन का जमीन पर फेंक दिया और किसानों से कहा कि क्या मचा रखा है। तब किसानों को नेतृत्व कर रहे गजेन्द्र सिंह व साथियों ने मामले से अवगत कराया तो वह ज्ञापन की प्रति लेकर बिना किसी आश्वासन के वहां से चले गए। जिलाधिकारी के इस रवैया से किसानों ने जिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाए व एक किसान ने ब्लेड से अपना हाथ भी काट लिया। और वहीं पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। जब कुछ समय बाद उपजिलाधिकारी महरौनी भी अपने वाहन में सवार होकर जा रहे थे तो किसानों ने उनके वाहन को रोककर खराब हुई उर्द व मुंग की फसल वाहन पर फैंकने लगे, जिससे उपजिलाधिकारी महरौनी का वाहन खराब हुई फसलों से भर गया। इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने उक्त किसानों को आश्वासन दिया है कि उत्तर पद्रेश सरकार से कुछ धनराशि आ चुकी है और कुछ धनराशि आना बाकि है। जैसे ही प्रशासन की ओर से धनराशि आ जाएगी वैसे ही सभी किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी के रवैए व अपर जिलाधिकारी के आवश्वासन पर किसानों ने कहा कि यदि प्रशासन किसानों को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा की राशि का भुगतान नहीं करती है तो किसान सत्याग्रह करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

मतदाताओं को लुभाने वालों को चिह्नित करें: एसपी
चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा में रहेगा जिला
ललितपुर। वर्तमान में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चली हैं। चुनाव के पूर्व अपने-अपने गांव के मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव के मुखिया-माते द्वारा प्रलोभन देने का भी प्रयास किया जाने लगा है। इतना ही नहीं संभावित प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए खास दावत का इन्तजाम भी जोरों से कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
            इन सभी बिन्दुओं पर विशेष निगाह बनाते हुये पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव, मोहल्ला, शहर व होटलों पर इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निर्देश जारी किये हैं। एसपी ने गांव क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने की अपील करते हुये प्रलोभन देने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें समस्त थाना, चैकी व हल्का प्रभारी समेत वीट कांस्टेबिल को एसपी ने निर्देशित किया है कि ऐसी दावत स्थलों को चिह्नित कर संज्ञान में लायें, जहां से एक क्यूआरटी भेजकर ऐसे स्थलों का निरीक्षण करें एवं मतदाताओं को लुभाने में जुटे व्यक्तियों के खिलाफ सम्बन्धित थाने में आपराधिक मुकद्दमा दर्ज करायें। साथ ही उन्हें सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट से 1-1 लाख धनराशि व जमानत से पाबंद कराया जायेगा। यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में इस प्रकार की दावतों का दौर लगातार जारी होगा सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

बलवा ड्रिल: एसपी ने दंगाईयों पर फेंके आँसू गैस के गोले
पुलिस लाइन में कराया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास
ललितपुर। शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अपनी मांगों को मनवाने के लिए कुछ लोग उपद्रव करने लगे। उपद्रव कर रहे दंगाईयों को पहले तो समझाया गया, लेकिन न मानने पर बल प्रयोग करते हुये लाठी चार्ज किया गया। बलवा को बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने दंगाईयों पर आँसू गैस के गोले फेंके। यह नजारा था परेड ग्राउण्ड में बलवा ड्रिल के दौरान होने वाली गतिविधियों का। जिन्हें देखकर वहां से गुजर रहे लोग भी दंग रह गये। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी के कुशल नेतृत्व में किये गये दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को हथियारों को खोलना-बाँधने के साथ विषम परिस्थितियों को कैसे काबू किया जाये, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
            ड्रिल के दौरान सर्वप्रथम बलवा करने आये लोगों को पुलिस ने समझाया। बावजूद इसके न मानने पर लाठी-चार्ज व पानी की बौछार करने पर भी बलवा करने वाले नहीं माने और नारेबाजी जारी रही। पुलिस पार्टी की ओर बढ़े बलवाईयों पर बल प्रयोग किया गया। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस लाइन प्रांगण में दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। मौके पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ शस्त्रों को खोलने व बाँधने की जानकारी भी दी गयी। इस दौरान राइफल, स्टाइन गन, अश्रु गैस आदि दंगा नियंत्रण के उपकरणों का परीक्षण भी किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर एक-एक क्यूआरटी, थाना सर्किल व आफिस स्तर में गठित की है। एसपी ने कहा कि स्थानीय स्तर के कांस्टेबिल, हेड कांस्टेबिल व एसआई अपने दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक तैयारी की स्थिति में रहेंगे। थाने की क्यूआरटी थानाध्यक्ष व सर्किल की क्यूआरटी सीओ के नेतृत्व में व आवश्यकता के अनुरूप तत्काल पहुंच कर अराजक तत्वों पर कार्यवाही करेगी। पुलिस कार्यालय में भी क्यूआरटी टीम का गठन किया गया। जो कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्यरत होगी। गठित क्यूआरटी टीम प्रभारी आंतरिक जांच प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चूलाल चैधरी को बनाया गया है। यह टीम दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कार्यवाही के लिए तत्पर रहेगी। साथ ही थाना व सर्किल में दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण के उचित रख-रखाव के निर्देश दिये। दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, सीओ लाइन हरीकान्त द्विवेदी, सीओ सदर ओमकार सिंह, सीओ वंशराज यादव, आरआई लाइन शिवराम सिंह, शहर कोतवाल मंगला प्रसाद तिवारी, महिला थाना प्रभारी रचना राजपूत, टीएसआई नीरज कुमार दीक्षित के अलावा सभी थानाध्यक्ष व चैकी प्रभारी मौजूद रहे।


लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर डीएम ने जतायी नाराजगी
अधिकारियों को सख्त लहजे में डीएम ने दी चेतावनी
बैठक से अनुपस्थित रहे मण्डी सचिव ललितपुर व महरौनी का वेतन रोका
ललितपुर। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में शुक्रवार को माह अगस्त में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों की राजस्व वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली। डीएम ने व्यापार कर, मनोरंजन कर, विद्युत कर एवं स्टाम्प के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में राजस्व वसूली की अधिक संभावनायें होते हुये भी विभागीय अधिकारी द्वारा शिथिलता बरतने के कारण राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है। आबकारी विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पर डीएम ने कहा कि इसका एक यह भी कारण है कि अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये। परिवहन विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन न होने के कारण कम राजस्व की वसूली हुई। डीएम ने नगर पालिका को राजस्व वसूली के सम्बन्ध में कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली के सम्बन्ध में निर्धारित किया गया है, उस अनुपात में वसूली नहीं करते हैं। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिये। डीएम ने मण्डी सचिव ललितपुर व महरौनी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को समस्त देय की वसूली अगले माह तक शत-प्रतिशत करने के कड़े निर्देश जारी किये। बैठक में डीएम जुहेर बिन सगीर, एडीएम एम.के.त्रिवेदी, सभी एसडीएम व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुख की तमन्ना में श्रावक दुख को झलते: आर्यिका पूर्णमति
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर आर्यिकाश्री पूर्णमति ने कहा कि श्रावक की इच्छाए अनंत हैं वह सुख की तमन्ना में दुख को झेलता है। अपने आप में रहने में ही कल्याण है व्यक्ति अपने उपयोग से बाहर जव निकलता है तो दुख का अपार भण्डार रहता है इसके चलते तनाव एकत्रित होता है जो दुख है।
            कहा कि अज्ञानी संसार अपने आप में रहता है जवकि ज्ञानी संसार में नहीं रहता। जीवन सुख आया है तो उसी प्रकार जाएगा जिसप्रकार क्ष्ण पक्ष के बाद शुक्लपक्ष आता है।जाएगा ज्ञान ही श्रेष्ठ है जिसकी वदौलत व्यक्ति वाहरी वस्तु को जानने की कोशिश करता है लेकिन निज स्वरूप को भूल जाता है। उन्होने कहा कि ज्ञान के वगैर जीवन अधूरा है जीवन जीना भी एक कला है। जियो तो ऐसा जिओ कि परिणामों में संक्लेश न हो। इस मौके पर सुन्दरलाल अनौरा, महेन्द्र सिंघई, पार्षद पंकज जैन, नीलेश जैन नीलू, संकल्प जैन, सीमा जैन, दीपक जैन, नीलम सर्राफ, अमित जैन, डा.अमरचंद जैन ने किया।

समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत डीएम से
अभद्रता से क्षुब्ध पार्षद ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र
ललितपुर। समाज कल्याण अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुये वार्ड 26 के पार्षद अनुराग जैन शैलू ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजते हुये कार्यवाही की मांग की है। पत्र में पार्षद ने डीएम को अवगत कराया कि बीती 2 अगस्त को 4 बजे समाज कल्याण विभाग गया तो वहां पर मौजूद समाज कल्याण अधिकारी वार्ड में रहने वाले वरूण जैन व उनकी पत्नी संगीता जैन पर बुरी तरह चिल्लाते हुये विभाग से निकल जाने की धमकी दे रहीं थीं। इस बात का विरोध करने पर उक्त महिला अधिकारी ने उल्टा पार्षद से अभद्रता करते हुये चिल्लाना शुरू कर दिया। पार्षद ने बताया कि समाजवादी पेंशन की जानकारी लेने के लिए लोग विभाग पहुंच रहे हैं, लेकिन लोगों को समझाने के बजाय कि फार्म विभाग में जमा नहीं हो रहे हैं उल्टा लोगों से अभद्रता की जा रही है। पार्षद ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी ने सपा नगराध्यक्ष का नाम लेते हुये उन्हें भी फोन पर समझाने की बात बतायी। इस घटनाक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के लिपिक चैहान व नगर पालिका के लिपिक अभिषेक चैबे के साथ लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। पार्षद ने उक्त घटनाक्रम पर खेद व्यक्त करते हुये कहा कि यदि अधिकारी जनता से इस प्रकार का व्यवहार करेगा तो जनता अपनी बात लेकर कहां जायेगी। उन्होंने जिलाधिकारी से समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है।

अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण किया विरोध प्रदर्शन
ललितपुर। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों व हत्या के विरोध में जिला कचहरी परिसर में युवा अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुये प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की जानमाल व सम्मान की सुरक्षा की मांग उठायी गयी। अन्यथा की स्थिति में युवा अधिवक्ताओं ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। सभा की अध्यक्षता पवन कुमार तिवारी व संचालन विजय कुमार ने किया। सभा में मधुसूदन श्रीवास्तव, वेदप्रकाश राय, त्रिलोकीनाथ कटारे, मनीष श्रीवास्तव, उमेश सोनी, आनंद चतुर्वेदी, मुकेश कुशवाहा, विवेक श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, इन्द्रभान सिंह बुन्देला, लखन यादव, अनिल यादव, वसीम राजा, हिमांशु हुण्डैत, प्रमोद श्रीवास्तव, भरत राजपूत, राकेश रजक, सुरेश नायक, जितेंद्र बरया, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र राय, दीपक राजपूत, विवेक सक्सेना, संतोष यादव, अजय मिश्रा, रामनरेश दुबे, कुंवरराज राजपूत, प्रदीप पाराशर, रमाकान्त अहिरवार, हरीशंकर नामदेव, रामनरेश सेन, मुकेश साहू, अभिषेक शर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में शैलेन्द्र का हुआ चयन
ललितपुर। भारत वर्ष में प्रथम बार होने वाले विकलांगों की व्हील चेयर वास्केट बाल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जो चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टैडियम में होने वाला है। यह कार्यक्रम व्हील चेयर बास्केट वाल फेडरेशन ऑफ इण्डिया एवं उनके साथ द इंटरनेशनल कमुटी ऑफ द रेड क्रॉस द्वारा 4 से 13 अगस्त तक कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिए ललितपुर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शैलेन्द्र सिंह राजपूत का चयन किया गया है।

आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा, ललितपुर में सद्भावना से मनाया गया शिक्षक दिवस
छात्र-छात्राओं के की रंगारंग कार्यक्रय की प्रस्तुति
ललितपुर। आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महर्रा में आज शिक्षक के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। इसके उपरांत प्रशिक्षु सुशील रावत, श्रीकांत शर्मा, व रवीश सोनी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक व छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत संबंधों एवं व्यवहारों पर विस्तृत रूप प्रकाश डाला। संस्थान के प्रबंधन प्रदीप जैन द्वारा शिक्षक व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाविष्य में दोनों के संबंधों में मिठास बढ़नी चाहिए और जिस कारण शिक्षक और शिक्षार्थी एक दूसरे को नपसंद करते हैं उसके कारणों को जानकर उस पर विचार करके उसका समाधान करना चाहिए। और प्रशिक्षु अपने जीवन में एक बेहतर शिक्षक बनकर समाज के सामने उभर कर आए। इसी क्रम में प्रवक्ता अशवनी जैन ने शिक्षक बनने से पूर्व सर्व प्रथम अनुशासन को अपने जीवन में उतारे पर जोर दिया। और प्रशिक्षु से कॉलेज परिसर में समय पर व प्रतिदिन आकर शिक्षक कार्य को सुचारू रूप देने को कहा। जिससे उन्हें शिक्षक के गुणों और व्यक्तित्व के बारे में अध्यन कराया जाए। प्रवक्ता रोहित सिघंई व प्रवक्ता निवेदिता श्रीवास्तव ने सभी प्रिशिक्षुओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और शिक्षक बनने से पूर्व की शिक्षा की बारीकियों से सभी को अवगत कराया।
प्रिशिक्षु नरेन्द्र ताम्रकार ने प्रभारी प्राचार्य व समस्त प्रवक्ताओं को वीणवादनी मां सरस्वती का चित्र सप्रेम भेंट के रूप में दिया। इस अवसर पर प्रवक्ता रोहित सिघंई, निवेदिता श्रीवास्तव, नितिन सतभैया, बृजमोहन वर्मा, हेमंत कुमार, अजय, लाल मुहम्मद, प्रशिक्षु नरेन्द्र ताम्रकार, सुशील रावत, श्रीकांत शर्मा, पवन कुमार, सौरभ यादव, अंकित जैन, साकेत जैन, प्रियंका श्रीवास, सोनम यादव, ऋतु त्रिपाठी, प्रियंका यादव, रूचि पटेल, मंजुला जैन, मोहनी लता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र ताम्रकार व अभार प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रबंधक प्रदीप जैन ने की।

कृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस पर सिद्धि सागर एकेडमी में हुये रंगारंग कार्यक्रम
ललितपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिद्धि सागर एकेडमी में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्ले सेंटर, नर्सरी व केजी के छात्र-छात्रायें राधा कृष्ण एवं नटखट ग्वाला और गोपियो की वेशभूषा में सुसज्जित होकर आये हुये थे।
            एक ओर राधा के वेष में सभी लड़कियां अपनी ओढनी व माखन की मटकी संभाल रहीं थीं। तो वही दूसरी ओर कृष्ण व उनके सखा बने ग्वाले के वेष में सभी लड़के अपनी बांसुरी बजाते हुऐ घूम रहे थे। स्कूल के प्रांगण में छाई, हरियाली को देखकर लग रहा था कि मानों ब्रज की छटा आज यहीं उतर आई है। चारों ओर एक ही आवाज सुनाई दे रही थी हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने ‘‘बेटी पढाओ-भविष्य बनाओ‘‘ नामक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति के द्वारा इन बच्चों ने कन्या शिक्षा के महत्व को दर्शाया। इस अवसर पर बच्चों को श्री.ष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस की बधाई देते हुये एकेडमी की डायरेक्टर रीता जैन ने कहा कि पर्व हमारी भारतीय संस्.ति का अभिन्न अंग है। हर त्यौहार कोई न कोई संदेश दे जाता है। जन्माष्टमी पर हम लोग भगवान .ष्ण के उपदेशों को स्मरण कर कुछ अच्छे कर्म करने को शिक्षा प्राप्त करते हैं। उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुऐ कहा कि आज इस आधुनिक युग में प्राचीन गुरू-शिष्य परंपरा संभव नही रह गई है, लेकिन फिर भी गुरू को अपनी गरिमा बनायें रखनी चाहिए। हम सभी शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं सही ज्ञान देकर राष्ट्र निर्माता का अपना दायित्व सही अर्थों में पूरा करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आहृवान करते हुये कहा कि यदि वास्तव में ज्ञान प्राप्त करना चाहते हो तो सबसे पहले अपने से बड़ों का आदर करना सीखना होगा। हम आधुनिक तो बनें किन्तु अपने प्राचीन मूल्यों को नष्ट न होने दें, तभी शिक्षक दिवस मनाना सार्थक होगा। अंत में एकेडमी की डायरेक्टर रीता जैन ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टॉफ  को उपहार देकर सम्मानित किया। आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा आठ की घृति दुबे एवं हिमांशु मालवीय ने किया।

प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ से उत्पन्न होगीं गंभीर बीमारियां: प्रभात दीक्षित
नेमवि में पर्यावरण संगोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में वृक्षारोपण व पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में नीम, आंवला, पीपल, बट व आम आदि वृक्षों का रोपण किया गया।
            पर्यावरण संगोष्ठी में प्रबंधक प्रदीप चैबे ने कहा कि हमें अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने की आवश्यकता है। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों व प्रबंध समिति सदस्यों को एक-एक वृक्ष आवश्यक तौर पर गोद लेने की अपील की। कहा कि समय रहते अगर हम लोग सचेत नहीं हुये तो इसके परिणाम गंभीर होकर हमारे सामने आयेंगे और समस्त मानव जीवन खतरे में पड़ जायेगा। महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने कहा कि आज के इस वैज्ञानिक युग में पर्यावरण के प्रति हम सभी लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने चिन्त व्यक्त करते हुये कहा कि अगर हम इसी तरह से प्रा.तिक संसाधनों का दोहन करते रहे और खेतों में कीटनाशकों का प्रयोग करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम सभी किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जायेंगे। प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज इस भौतिकवादी युग में अत्यंत आवश्यक है। जल वायु पृथ्वी पूरी तरह से प्रदूषित हो चुके हैं। उन्होंने पर्यावरण को मानवजाति से जोडऩे की बात कही। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि प्रतिदिन चलने वाले वाहनों व फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुंए से जहां वायु प्रदूषित हो रही है तो वहीं औद्योगिक कचरे व नालियों के गंदे पानी से नदियां भी प्रदूषित हो रहीं हैं। इस दौरान ओ.पी. बिरथरे, भगवत दयाल सिंधी, राघवेन्द्र सिंह, डा.जनक किशोरी शर्मा ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में अशोक गोस्वामी, हरीराम निरंजन, अनूप ताम्रकार, गिरीश पाठक, गोविंद व्यास, शरद खैरा, अजय पटैरिया, धर्मेंद्र रावत, रूप नारायण निरंजन, जयशंकर प्रसाद, सजन शर्मा, विमल तिवारी, रघुवीर तिवारी, जददीश तिवारी, ब्रजेश चैबे, राजेन्द्र त्रिपाठी समेत समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।

निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक
ललितपुर। अमर शहीद पं.गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य अजित जैन भारती के भतीजे स्व.इंजी.राजेश जैन के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से मंगल कामनायें की गयीं। सभा का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री मो.नसीम ने किया। इस दौरान संरक्षक सुरेन्द्र नारायण शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, विनीत चतुर्वेदी, जसपाल सिंह बंटी, बृजमोहन रिछारिया, रवि चुनगी, ब्रजेश पंथ, कुन्दन पाल, डॉ. गजेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द ताम्रकार, अमित लखेरा, पंकज कुमार, बाबा कुरैशी, महेश वर्मा, अनूप मोदी, देवेन्द्र पाठक, संजू श्रोती, ब्रजेश सोनी, कृष्णकान्त आदि पत्रकार मौजूद रहे।


अनंतकालीन भक्ताम्मर प्रभावना पूर्वक जारी
ललिततपुर। मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से क्षेत्रपाल मंदिर में अनंतकालीन भक्ताम्मर पाठ प्रभावना पूर्वक चल रहा है जिसमें पुण्र्याजक परिवारों के साथ उपस्थित धर्मालुओं द्वारा भगवान की अभिषेक शान्तिधारा सम्पन्न होती है। आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी के विरामान रहने से धर्मालुओं को और अधिक आनंद आ रहा है। सायंकाल संगीमय आरती की छठा देखते ही बनती है।

Thursday, September 3, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 04 सितंबर, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 04 सितंबर, 2015




Wednesday, September 2, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया 03 सितंबर, 2015

दैनिक सरोकार की मीडिया  03 सितंबर, 2015




Tuesday, September 1, 2015

आॅन लाइन हुआ दैनिक सरोकार की मीडिया

आॅन लाइन हुआ 
दैनिक सरोकार की मीडिया