सरोकार की मीडिया

ad

Monday, October 5, 2015

ललितपुर समाचार, 06 अक्‍टूबर,2015 दैनिक सरोकार की मीडिया

ललितपुर समाचार, 06 अक्‍टूबर,2015 दैनिक सरोकार की मीडिया


लुभावने विज्ञापनों व नशा से दूर रहें युवार : डीएम
विद्यार्थियों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ
ललितपुर। पुरूषोत्तम नारायण नगर पालिका इण्टर कालेज में आज स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य मंच के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की।
            नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने नशा-मुक्ति एकांकी तथा स्वच्छता के सम्बन्ध नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया। नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने नागरिकों से नगर को साफ-स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। उन्होने नगर के नागरिकों को अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने तथा कूढ़े को निर्धारित स्थल पर डालने का आवाहन किया। डीएम डा.रूपेश कुमार ने उपस्थित जन समूह व मंचासीन अतिथियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में शपथ ग्रहण करायी। नशा-मुक्ति के सम्बन्ध में उन्होने युवाओं से लुभावने विज्ञापनों से दूर रहने तथा ग्लेमर युक्त नशा सम्बन्धी व्यसनों से बचने का सुझाव दिया। डीएम ने छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवद्र्वन करते हुये और अच्छा सीखने तथा और अच्छा करने का सुझाव दिया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूष्कार वितरित किये तथा नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत किये जा रहे प्रयासों की प्रसंशा की। इसके पूर्व जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। अधिशाषी अधिकारी के.एन.शर्मा ने कार्यक्रम के आरम्भ में स्वच्छ भारत अभियान को मनाये जाने के सम्बन्ध में नगर पालिका द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत प्रत्येक घर को शौचालय युक्त बनाये जाने की दिशा में नगर पालिका द्वारा किये जा रहे प्रयासों की श्रंखला में नगर के नागरिकों द्वारा शौचालय हेतु लगभग 2000 आवेदन पत्रों पर कार्यवाही किये जाने का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन ओम प्रकाश पटैरिया ने व आभार ईओ नपा के.एन. शर्मा ने व्यक्त किया। मौके पर उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव, प्रधानाचार्य रामस्वरूप नामदेव, सुमनलता सोनकर, अनिल कुमार अरूण, रामकुमार लवानियां, दिनेश बिरौनिया, जेई विपिन कुमार, सहायक कार्यालय अधीक्षक रमाकान्त तिवारी, वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, रामसेवक बाल्मीकि, दीनदयाल सोनी, दीपेन्द्र कुमार, अभिषेक चैबे, रज्जनबाबू रैकवार, रामनारायण रावत, सुधीर रावत, चन्द्रविनोद मिश्रा, अशोक शिवहरे, गोहर खान, संजय कुमार, आदेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र पाल हत्याकाण्ड का खुलासा
लूट के बाद गला घोंट कर की गयी थी हत्या
ललितपुर। चार सितम्बर को महरौनी से अचानक लापता हुये मेडीकल कर्मचारी का शव मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत सुरखी के निकट मिलने से सनसनी फैल गयी थी। इस मामले में ललितपुर पुलिस ने घटना का पटाक्षेप करते हुये चार युवकों को गिरफ्तार किया है। योजनाबद्ध तरीके से की गयी मेडीकल कर्मचारी की हत्या के मामले में परिजनों ने बीते रोज एसपी के समक्ष पेश होकर कड़ी कार्यवाही की मांग की थी।
            जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने बताया कि मोहल्ला नेहरू नगर देवगढ़ रोड निवासी रामस्वरूप पाल पुत्र रामप्रसाद ने शिकायत दर्ज करायी कि उसका पुत्र 4 सितम्बर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। पुलिस निरंतर सुरेन्द्र पाल की खोजबीन कर रही थी। कि इसी बीच 5 सितम्बर को सुरेन्द्र का शव जिला सागर अंतर्गत ग्राम सुरखी के पास शव पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त कपड़ों के आधार पर पुलिस ने की। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये साथ में अन्य मेडीकल स्टोर पर कार्य करने वाले युवक पर आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें 4 सितम्बर को सुरेन्द्र पाल के साथ महरौनी वसूली पर गये मोहल्ला लेडियापुरा निवासी राजेन्द्र पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की। जिस पर राजेन्द्र ने पूरा माजरा कबूल कर लिया। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी अखिलेश पुत्र शिवप्रसाद पाल, जयदेव ठाकुर व मोनू पस्तोर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि 4 सितम्बर को वह जयदेव ठाकुर की ओमिनी गाड़ी से सुरेन्द्र को सैदपुर ढ़ावे के पास खाना खिलाने की बात कहकर ले गये थे। तभी रास्ते में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को सुरखी क्षेत्र में जाकर फेंक दिया और उसकी जेब में रखे वसूली के 33 हजार रुपये भी छीन लिये। पुलिस ने घटना में शामिल मोनू पस्तोर पुत्र कामता प्रसाद, अखिलेश पाल पुत्र शिव प्रसाद पाल, सहदेव राजा पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना का पटाक्षेप करने वाली टीम में निरीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार, एसओ जितेंद्र सिंह पटेल, देवीसिंह, रामऔतार सिंह, विनोद कुमार, आरक्षी नीरज कुमार, बृजबिहारी, संजीव शर्मा, देवराज, मो.शफीक, मनोज कुमार, दीपक सिंह, कप्तान सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

मूक बाधित बच्चों को बनायें आत्मनिर्भर : बीएसए
बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुयें की वितरित
ललितपुर। आदर्श विद्यालय में संचालित विद्यालय में मूक बधिर बच्चों के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.पी. यादव मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं से भरी किट वितरण की गयी।
            इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.पी. यादव ने कहा कि मूक बधिर बच्चों को शिक्षावान बनाना भी शिक्षकों के लिए पुनीत कार्य है। कहा कि यह ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें भगवान ने किसी न किसी रूप में एक हुनर दिया है। आह्वान किया कि बच्चों के अंदर छिपी ऐसी प्रतिभाओं को खोजकर बच्चों को आत्मनिर्भर बनायें, ताकि यह बच्चे देश का अभिन्न हिस्सा बन सकें। उन्होंने शिक्षकों के कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि सामान्य बच्चों को संभालना आसान होता है, जबकि मूक बधिर व दृष्टि बाधित बच्चों को शिक्षण कार्य कराना काफी कठिन कार्य है। बीएसए ने मौके पर विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के भोजन व स्वास्थ्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान बच्चों को दैनिक उपयोग की 13 सामग्रियों से भरे बैग वितरण किये गये। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी एन.एल.शर्मा, जगत सिंह राजपूत व दीपमाला आदि मौजूद रहे।

शौचालय का डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
लोगों द्वारा शौचालय के प्रयोग पर दिया जोर
ललितपुर। शहर के मोहल्ला खिरकापुरा स्थित मान्यवर कांशीराम आवास के बगल में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम अन्तर्गत सामुदायिक शौचालय का विधि-विधान से पूजन के साथ उद्घाटन कर जनसामान्य को समर्पित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटा।
            नगर पालिका परिषद द्वारा भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर में 11 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन पखवाडा मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत ही विकास की श्रंखला में पालिका द्वारा उक्त सामुदायिक शौचालय का उदघाटन जिलाधिकारी से कराते हुये जनसामान्य को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जन समुदाय से आहवान किया गया कि खुले में शौच को न जाये, उक्त शौचालय का प्रयोग करें तथा साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी के.एन.शर्मा सहित मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामकुमार लवानियां, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनिया, अवर अभियन्ता विपिन कुमार, वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, रामसेवक बाल्मीकि, सहायक कार्यालय अधीक्षक रमाकान्त तिवारी, दीनदयाल सोनी, दीपेन्द्र कुमार, कर लिपिक अभिषेक कुमार चैबे, इरफान कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब
डीएम-एसपी के आदेश पर निरंतर चल रही छापामार कार्यवाही
ललितपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में कच्ची शराब पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी के आदेश पर आबकारी विभाग प्रतिदिन अवैध शराब के अड्डों पर छापामार कार्यवाही कर रहा है।
            आबकारी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तालबेहट क्षेत्र के ग्राम मुकटौरा में अवैध शराब होने की सूचना पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान आबकारी विभाग ने दशरथ पुत्र चैनू व चैनू पुत्र बारेलाल कुशवाहा के पास से मध्य प्रदेश निर्मित 13 बीयर केन, 33 क्वाटर पोलो ब्राण्ड व विदेशी शराब मसाला 5.9 लीटर बरामद की है। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से अवैध शराब के कारोबारियों में हडकम्प मचा हुआ है। अभियान में जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार, आबकारी निरीक्षक वी.के. सिंह, आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह, आबकारी सिपाही अनिल अरोरा, किशनचन्द्र, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, अरून कुमार, अशोक गिरी, संध्या पाल, हृदेश यादव, आशीष निरंजन आदि शामिल रहे।

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं शोध संस्थान ने किया आवश्यक वस्तुओं का वितरण
ललितपुर। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं शोध संस्थान ने रविवार को ग्राम पनारी स्थित मदर टेरेसा होम में जाकर असहाय, अनाथ बच्चों को भोजन के साथ अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया।
            इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा के लिए ललितपुर जिला काफी अग्रणी है। कहा कि अनाथ व बेसहारा, असहाय बच्चों के बीच आकर लोगों को उनके संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वह वृक्षारोपण भी वृहद स्तर पर करें, ताकि प्रकृति का संतुलन भी सुधर सके। इस दौरान संरक्षक अजय डयोढिया ने कहा कि संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं। संस्था अध्यक्ष संजीव सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी किया जाता रहेगा। लोगों को समाज सेवा के प्रति जागरूक करना भी संस्था का उद्देश्य है। इस मौके पर वीरेन्द्र सोनी, पंकज सोनी, कमल सोनी, विवेक जडिया, राजेन्द्र सोनी, विजय सोनी, बृजेश सोनी, अरविंद सोनी, संतोष पुजारी, रामगोपाल सोनी, प्रमोद, अनिल, सोनू, संतोष, सुनील, कैलाश, दिलीप, दीपक, मुकेश तामियां, गौरव सोनी, मोनू, भरत सोनी, संजू सोनी, रिक्की, नितिन, सोनू, आशीष सोनी, रवि, गोविंद सोनी, रोहित, सपन सोनी समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।

सिपाहियों ने दुकानदार को पीटा
सब्जियां फेंक कर मांगे सौ रुपये
ललितपुर। रविवार की देर शाम वर्णी कालेज चैराहा के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब नागरिकों ने पुलिस कर्मी के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही अपने दो अन्य साथियों के साथ सब्जी विक्रेता को गाली-गलौच की और सौ रुपये की मांग की। जिसे न देने पर सब्जियां फेंक कर दुकानदार से मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने मौके पर पहुंच कर शहर कोतवाल को जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिये हैं।
            जानकारी के अनुसार वर्णी कालेज चैराहे पर देशराज पुत्र गोकुल प्रसाद सब्जी की दुकान खोले हुये है। रविवार की देर शाम पुलिस लाईन में तैनात सिपाही अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर आये। आरोप है कि सिपाहियों ने दुकानदार को गाली-गलौच कर सौ रुपये की मांग की, जिसे न देने पर हाथापाई भी हो गयी। पुलिस कर्मियों की मारपीट की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी सहित शहर कोतवाल व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान सिपाही व उसके साथी को कोतवाली लाया गया, जहां से सिपाहियों को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वन रैंक वन पेंशन योजना में राज्यों के पेंशनर्सों को शामिल करने की मांग
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक संपन्न
ललितपुर। स्थानीय एक होटल में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एस.सुरेश केरल व हाजी शब्बीर अहमद राष्ट्रीय महामंत्री के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्सों की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार के समक्ष नौ सूत्रीय मांगों को रखते हुये इसे जल्द पूरा किये जाने की मांग उठायी।
            वक्ताओं ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किये जाने, सप्तम वेतन में पेंशनर्स का ध्यान रखे जाने, वन रैंक वन पेंशन राजकीय सिविल पेंशनर्स को भी शामिल किये जाने, चिकित्सा व्यय अग्रिम देने, वृद्धावस्था भत्ता, सरकारी बसों में किराया छूट दिये जाने, रेलवे द्वारा पेंशनर्सों व वृद्धों को अलग कोच की व्यवस्था किये जाने की मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है। कहा कि पुरानी पेंशन नीति को वर्ष 2005 में बंद कर दिया गया था, तब से नयी पेंशन योजना का लाभ सभी को नहीं मिल पा रहा है। बताया कि वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था उत्तर प्रदेश के राजकीय सिविल पेंशनर्स के लिए लागू किये जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। कहा कि राजकीय बस राजस्थान की तरह पेंशनर्स को भी 50 प्रतिशत किराये में छूट दिये जाने की व्यवस्था किये जाने, रेल किराये में 40 प्रतिशत को बढ़ाकर 50 फीसदी किये जाने की मांग की गयी। इस दौरान करूणाकरण केरल, एस.श्रीनिवासन, पाण्डु रंगराव कर्नाटक, बी.एस.हाण्डा कोटा राजस्थान, सुरेश यादव, आकिल मोहम्मद कुरैशी भोपाल के अलावा उत्तर प्रदेश से श्रीप्रकाश तिवारी झांसी, मनोहर श्रीवास्तव, रामकिशन रायकवार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, युसुफ खान गौरी झांसी, बदायूँ से भीमसेन सागर, ओमप्रकाश शर्मा, शिवचरन वैद्य, अशोक पाल, सीताराम श्रीवास्तव, आनंद कुमार शर्मा, कैलाश नारायण पटसारिया, रज्जूलाल कुशवाहा, गोविंद चतुर्वेदी, फूलचंद्र रजक आदि मौजूद रहे। इस दौरान राजेन्द्र श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। अंत में जिला महामंत्री विपिन बिहारी सक्सेना ने सभी का आभार जताया।

जातिगत आंकड़ों पर प्रत्याशियों की नजर
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर इन दिनों राजनैतिक गलियारे में काफी शोरगुल मचा हुआ है। कोई विकास के नाम पर तो कोई मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में कई भावी प्रत्याशियों की निगाहें तो जातिगत आंकड़ों पर टिकी हुईं हैं। जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया में प्रत्याशियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने की खबरें भी प्राप्त हो रहीं हैं। हालांकि ललितपुर जिला व पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाओं पर पैनी नजर बनाये हुये हैं। करीब दो दशक से जातिवाद समाज को डंसता जा रहा है। अधिकांश चुनावों में जातिवाद का जिक्र सुनने को मिलता है। इस बार जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की अधिसूचना जारी होने के पहले से ही कई प्रत्याशियों ने जातिगत आंकड़ों की गोटियां बैठाने का प्रयास शुरू कर दिया था। जातिगत आंकड़ों के मुताबिक वोटों का गुणा-भाग भी किया गया। यह कोई नई बात नहीं कि पिछले चुनावों में भी ऐसा होता रहा है, जो समाज को तोडने का कार्य कर रहा है। इस चुनाव में इसकी शुरूआत पहले ही की जा चुकी है।

निधन पर जिला बार ने जताया शोक
ललितपुर। जिला बार एसोशियेशन की एक शोकसभा वर्तमान कार्यकारिणी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अगरिया के अग्रज देवेन्द्र के निधन पर संपन्न हुई। सभा में अधिवक्ता के भाई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अधिवक्ताओं ने दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से कामनायें कीं। सभा में अध्यक्ष संजय चैबे, महामंत्री राजेश देवलिया, टी.एन.बिलगैंया, अशोक त्रिपाठी, नंदराम जायसवाल, राजेन्द्र सिंह, पवन तिवारी, मधुसूदन, राजपाल राय, नरेन्द्र शर्मा, शम्भूदयाल शर्मा, अजय राजपूत, सुरेश सोनी, विवेक श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रतीश तिवारी, गोविंद गुप्ता, रामपाल सिंह, शेख सिकन्दर, जितेंद्र सिंह, हिमांशु हुण्डैत, सुरेश खरे, लालू कुशवाहा, जिनेन्द्र सराफ, भागीरथ कुशवाहा, जण्डैल सिंह, विजय सराफ, पर्वतलाल अहिरवार, विन्द्रावन, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

जिला विधिक साक्षरता शिविर 10 को
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनन्द प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आगामी 10 अक्टूबर को पूर्वाह्न 9 बजे जिला अस्पताल के रैन बसेरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर, संगोष्ठी व सेमीनार का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जनपदवासियों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Sunday, October 4, 2015

ललितपुर समाचार, 05 अक्‍टूबर,2015 दैनिक सरोकार की मीडिया

ललितपुर समाचार, 05 अक्‍टूबर,2015 दैनिक सरोकार की मीडिया


महिला प्रत्याशी समेत 27 किये गिरफ्तार
गाड़ी से असलहा पकड़े जाने पर जखौरा थाने में किया था पथराव
ललितपुर। वार्ड संख्या 4 जखौरा अनारक्षित सीट से जिला पंचायत सदस्य पद की महिला प्रत्याशी के प्रचार काफिले से पुलिस ने दो राइफल बरामद की। बीती रात चले सघन चैकिंग अभियान के दौरान प्रत्याशी का काफिला रोक कर पुलिस द्वारा ली गयी तलाशी में असलहा बरामद करने पर समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। समर्थकों ने पहले धरना प्रदर्शन फिर थाने का घेराव किया तो उसके बाद थाने पर पथराव भी कर दिया। मामला गंभीर होते देख पुलिस ने एकत्र भीड़ पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर आंसू गैस के गोले दाग दिये। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, अपर जिलाधिकारी एम.के.त्रिवेदी भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। स्थिति को काबू न होते देख बाहरी पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में 88 लोगों को नामजद व 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला प्रत्याशी, उसकी देवरानी समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।
            गौरतलब है कि जिला पंचायत सीट पर सदस्य पद की उम्मीदवार ज्योति सिंह शनिवार को समर्थकों के साथ नामाकंन पत्र दाखिल कर क्षेत्र में समर्थकों के साथ प्रचार करने पहुंची थीं। ग्राम गुलेंदा के निकट चैकिंग कर रहे थानाध्यक्ष जखौरा हाकिम सिंह ने महिला प्रत्याशी के प्रचार काफिले को रोक लिया। प्रचार में शामिल ज्योति सिंह की बहन की राइफल देखकर थानाध्यक्ष ने लाइसेंस की जानकारी ली। जिस में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर थानाध्यक्ष ने शस्त्र व वाहन को जब्त कर लिया। घटना को लेकर समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने थाना जखौरा का घेराव कर लिया। कुछ समय पश्चात समर्थक उग्र हो गये और उन्होंने थाने पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया तो वहीं आंसू गैस के गोले भी दागे। मौके पर मौजूद सीओ तालबेहट हरीकान्त द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। जहां भीड़ को हटाते समय वह भी घायल हो गये। सूचना मिलने पर मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस बल व महिला पुलिस समेत बाहरी पुलिस को भी बुलाया गया। इस दौरान महिला प्रत्याशी के पति कल्पनीत सिंह व उनके सहयोगी घायल हो गये। माहौल बिगडऩे की सूचना पर जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने इस प्रकरण में 88 नामजद व 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 332, 353, 34 आईपीसी, 3, 5, 25, 26/2 शस्त्र अधिनियम, 123 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व 20 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। घटना के बाद महिला प्रत्याशी ज्योति सिंह, उनकी देवरानी समेत 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

बाबूजी की कर्तव्य निष्ठा विभाग को अविस्मरणीय रहेगी: सीएमओ
वरिष्ठ सहायक गन्धर्व सिंह लोधी के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बतौर वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात गन्धर्व सिंह लोधी श्बाबूजी्य का विदाई समारोह भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित किये गये सेवानिवृत्त समारोह में चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
            अध्यक्षता करते हुये सीएमओ डा.सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि गन्धर्व सिंह ने जिस द्रढ़ता, कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह्न किया है, वह अविस्मरणीय रहेगा व आने वाले लोगों के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा कार्यालय के प्रत्येक कार्य को समयबद्धता के साथ निर्वाह्न करने में बाबूजी का कार्य बड़ा ही संतोषजनक रहा। डिप्टी सीएमओ डा.जे.एस.बख्शी ने कहा कि गन्धर्व सिंह ने वरिष्ठ सहायक पद पर रहते हुये बगैर किसी तनाव के पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया। कहा कि चुनौतीपूर्ण पद पर भी अपने दायित्वों का कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वाह्न करना भी अपने आप में एक उदाहरण है। भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव घनश्यामदास सेन ने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निर्वाह्न करते हुये विभागीय दायित्व निर्वाह्न करना चाहिए। जिससे शासन की नीतियों का लाभ पात्रों तक पहुंच सके और समाज में एक अच्छा संदेश भी पहुंचे। समारोह में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने संबोधित करते हुये उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में सीएमओ डा.सत्येन्द्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा.जे.एस.बख्शी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश भारती, डा.के.एस.सिंह के अलावा ब्रह्मानन्द यूथ बिग्रेड पदाधिकारी, सुदामाबाई लोधी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नारायण शर्मा, घनश्यामदास सेन, खेमचंद्र, आर.के.सिंह, डा.संतोष नायक, डा.अरिमर्दन सिंह राजपूत, रामरक्षपाल सिंह, जोधन सिंह, मुलायम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, डा.रक्षपाल सिंह, मुकेश करमरा, चन्द्रभान करमरा, देवसिंह महेशपुरा, पूरन बरार, शिशुपाल बरौदा, कुलदीप सिंह, अनुराग, प्रशान्त सिंह, उदयकरन, अरविंद सिंह, नंदकिशोर, कल्लू दावनी, मजबूत सिंह, सौरभ सिंह, कमलेश, वीरपाल सिंह बुन्देला, राजेश, जगभान यादव, रामस्वरूप कुशवाहा, सोनादेवी, प्रीति, कीर्ति, शोभना मिश्रा, नीलम राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

वसूली की रकम लूट कर सुरेन्द्र को उतारा था मौत के घाट
एक माह पूर्व महरौनी से गायब हुआ था मेडीकल कर्मचारी
ललितपुर। एक माह से लापता मेडीकल कर्मचारी का शव मध्य प्रदेश के जिला सागर क्षेत्र के ग्राम सुरखी क्षेत्र में लाबारिश अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने घटना के मास्टर माइण्ड समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक के समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी से वार्ता कर हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
            जानकारी के अनुसार मोहल्ला लेडिय़ापुरा निवासी सुरेन्द्र पाल मुख्यालय स्थित एक मेडीकल स्टोर पर कार्यरत था। वह क्षेत्रीय इलाकों से एजेन्सी की उधारी वसूली पर भी जाता था। विगत एक माह पूर्व 4 सितम्बर को जब वह महरौनी तहसील क्षेत्र में उगाही के लिए गया हुआ था। तभी से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। अगले दिन 5 सितम्बर को सुरेन्द्र पाल का शव सागर से आगे सुरखी क्षेत्र से लाबारिश अवस्था में बरामद कर लिया गया। इधर पुलिस ने सुरेन्द्र पाल की खोजबीन करते हुये मध्य प्रदेश पुलिस से कपड़ों के आधार पर उक्त शव की शिनाख्त सुरेन्द्र पाल के रूप में कर ली। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य मेडीकल स्टोर के कर्मचारी राजेन्द्र पटेल को पकड़ कर पूछताछ की। जिस पर उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी अखिलेश पुत्र शिवप्रसाद पाल, जयदेव ठाकुर व मोनू पस्तोर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि 4 सितम्बर को वह जयदेव ठाकुर की ओमिनी गाड़ी से सुरेन्द्र को सैदपुर ढ़ावे के पास खाना खिलाने की बात कहकर ले गये थे। तभी रास्ते में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को सुरखी क्षेत्र में जाकर फेंक दिया और उसकी जेब में रखे वसूली के 33 हजार रुपये भी छीन लिये। इधर पाल समाज ने करन पाल व कुन्दन पाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी से मुलाकात करते हुये उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस दौरान श्रीपत, कैलाश, अरविंद, लक्ष्मन, सुरेन्द्र, धरम पाल पप्पू, प्रकाश पाल, जाहर, संतोष पाल, विजय बहादुर, राजेश, नितिन समेत अनेकों सजातीय बंधु मौजूद रहे।

भारत की अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादकता पर आधारित रू बी.के.चित्ररेखा
किसानों को सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव में निकाली गयी यात्रा
ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में सहयोगी संस्था राज योगा एजूकेशन एण्ड रीचर्स फाउण्डेशन ग्राम विकास प्रभाग द्वारा जिले में दो दिवसीय किसान सशक्तिकरण की यात्रा निकाली गयी। जिसमें करीब 50 गांव में बहनों के साथ भाईयों ने किसानों को व्यसनों को छोडऩे का शुभ संकल्प पत्र भरवाये। जिसमें लिखा था कि आज से अपने-अपने घर व गांव की स्वच्छता के लिए प्रयत्नशील रहंूगा। खेती में रासायनिक व कीटनाशक दवाओं का उपयोग न कर योगिक खेती करने की प्रेरणा ले रहा हंू। जीवन एवं गांव के कल्याण के लिए हर रोज फसल के प्रति सदा सकारात्मक चिन्तन करूंगा। अपने शरीर व मन की शांति को समाप्त करने वाली बीड़ी, गुटखा, शराब तथा अन्य व्यसनों का त्याग करने का संकल्प करता हंू। समाज में दुश्मनी पैदा करने वाली कुरीतियां व कूटराज इत्यादि से सदा मुक्त रहंूगा।
            इस अवसर पर मुरैना एवं श्योपुर से आईं बी.के.पूनम, बी.के.तारा व बी.के.चित्ररेखा दीदी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुये कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। भारत की अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादकता पर आधारित है। अपने अपने व राष्ट्र को सुखी-समृद्ध बनाने के लिए किसानों को सक्षम बनना होगा। किसान हमारे देश की शान है। आज दुनिया 21वीं सदी में प्रवेश कर चुकी है, परन्तु किसानों की स्थिति आज भी दयनीय है। क्योंकि किसान भाई अंध विश्वास, अशिक्षा व कुरीतियों की दीवारों को नहीं तोड़ सके हैं। आवश्यकता है ऐसी आध्यात्म क्रान्ति की जिसके द्वारा उनका नैतिक, आर्थिक, सामाजिक, चारित्रिक विकास हो सके। आप लोगों को अंताकरण, लोहा बनना होगा। राजयोग के लिए अभ्यास द्वारा सद्भावना हिम्मत, अंधविश्वास जैसे शब्दों को अपने जीवन में उतारकर अपना व अपने गांव का विकास करें। आगे उन्होंने कहा कि शास्वत योगिक खेती की गुणवत्ता बताते हुये उनका ध्यान व्यसनों की ओर दिलाया और कहा कि हमारी धरती मां अपने ही किसान बेटों को व्यसनों में लिप्त होने के कारण दूषित हो रही है। उनकी गुणवत्ता बताकर रासायनिक खाद, बीड़ी, गुटखा व शराब से धरती मां दुखी है और पुकार कर रही है कि मेरे सपूत व्यसन मुक्त हो जाओ, मैं पुनरू हरी-भरी भूमि व किसानों को खुशहाल देखना चाहती हंू। वहीं दूसरी ओर स्थानीय वरदानी भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात से आयीं दीदी रेखा दीदी जो कि पिछले 40 वर्षों से राज योग साधना कर रहीं हैं। जो कि इस यात्रा की जोनल कॉर्डीनेटर के रूप में सेवायें दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज व्यसनों के कारण वह भारतवर्ष जिसे सोने की चिडिय़ा कहा जाता था, अब वह नहीं रहा। आज भी यदि किसान भाई शिव बाबा के आदेशों को मानें तो गांवों में जो सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके फलस्वरूप निश्चित ही भारत के किसान फिर से सोने की चिडिय़ा कहलवाने में मुख्य भूमिका निभायेंगे। गोष्ठी में नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल के अलावा गुजरात के मेहसाणा जिले से आईं बी.के.रेखा दीदी, सतना से आये बी.के.भाई महावीर, सुधाकर भाई, ज्योति दीदी, तारा दीदी, ग्वालियर से बी.के.रीता दीदी व ललितपुर से बी.के.चित्ररेखा, महरौनी प्रभारी बी.के.माया दीदी, जाखलौन प्रभारी बी.के. किरण दीदी, तालबेहट से आईं बी.के.गीता दीदी, कल्यानपुरा से आईं रूबी दीदी, प्रीति दीदी के अलावा रामस्वरूप भाई, सत्यनारायण भाई, सौरभ ताम्रकार, रोहित, सोनू, संजीव विश्वकर्मा आदि भाईयों ने दो दिवसीय यात्र में अपनी सेवायें दीं।

माँ ललितेश्वरी नवयुवक समिति का गठन
प्रमोद सर बने अध्यक्ष, महामंत्री बने मनोज
ललितपुर। स्थानीय कुशकुटी आश्रम पर माँ ललितेश्वरी नवयुवक समिति की बैठक सुधाकर गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष प्रमोद सर, उपाध्यक्ष रामस्वरूप चैरसिया, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, सचिव श्रीपत सिंह ठाकुर, महामंत्री मनोज कुशवाहा, मंत्री सीताराम साहू, प्रचार मंत्री राजू कुशवाहा, जितेंद्र सेन, व्यवस्थापक महेन्द्र साहू, इन्दुभुवन सिंह, फलीम नरूस, हरिकेश सोलंकी, नितिन पंथ, संरक्षक मण्डल सरदार सतवंत सिंह, केशव प्रसाद साहू, आर.एस.गुप्ता, रई खजुरिया, प्रभात जैन, जगदीश सिंह, बद्री प्रसाद साहू, अजय साहू, राजू साहू, बारेलाल साहू, अखिलेश श्रीवास्तव, बसन्त राज गुप्ता के अलावा सदस्यों में पंकज साहू, अभिषेक जैन रोहित, कल्लू साहू, राजू पंथ, विपिन, अमन द्विवेदी, देवेन्द्र दुबे, सीताराम चैरसिया, राजेन्द्र राजा, अमर साहू, सोनू साहू, चंदू साहू आदि चुने गये। अंत में समिति संरक्षक राजाराम चैरसिया के निधन पर शोक जातया गया। उपस्थित सभी का आभार श्रीपत सिंह ठाकुर व अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

विश्व जीव जन्तु पखवाड़ा पर जीव दया का ले संकल्प
जीव जन्तु पखवाड़ा के अन्र्तगत करूणा इंटरनेशल की गोश्ठी हुई समपन्न
ललितपुर। कस्बा मड़ावरा में करूणा इंटर नेशनल के कार्यालय पर विश्व जीव जन्तु पखवाड़ा के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन सरस्वती मन्दिर इन्टर कालेज के प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन की अध्यक्षता में की गयी।
            गोष्ठी का शुभारंभ पलक जैन, ममता जैन ने करूणा प्रार्थना से किया। गोष्ठी में रमेशचंद्र जैन ने कहा की सम्पूर्ण विश्व में जीव जंतू  पखवाडा मनाया जा रहा है। इस पखवाडे को मनना हमारा तभी सार्थक होगा जब हम निर्बल व निर्रीह पशुओं की रक्षा का संकल्प ले हम पशुओ की रक्षा के लिये सदेव आगे रहेगे पशुओ की रक्षा से ही हमारा पर्यावरण सुरक्ष्ति रहेगा डा.राकेश सिंघई ने कहा की जब तक पशु पक्षियों पर अत्याचार होते रहेगे तब तक हमारा वतावरण प्रदूषित ही रहेगा वर्षा का कम होना इसका मुख्य कारण है। केन्द्र अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन ने कहा आज पूरे विश्व में जीव जंतु पखवाडे का आयोजन दो से नौ अक्टूवर के मध्य किया जाता है। आज सिर्फ  हम ही नही बल्कि सम्पूर्ण  देष मे कुणता हिंसा बर्वरता के दयनीय दौर से गुजर रहा है हिंसा, गौ हत्या जन जीवन के संस्कार वनने रहे है देष में कत्ल खाने कुल रहे है। प्राणी मात्र का जीवन खतरे में पड़ गया है। पशुपक्षियो की रक्षा करने का संकल्प ले तभी हमारा विश्व जीव जंतु पखवाडा मनाना सार्थक होगा अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर राजीव बजाज, सुधेश खरे, मुन्नालाल त्रिपाठी, आनन्द जैन, प्रवीण सेठ, संजीव कोशिक, शैलेष तिवारी, अवध सोनी, प्रियंक खरे, षुभम चैधरी, मनोज तिवारी, सुनील संचय, देवान्स जैन, चक्रेश जैन, हरीशंकर सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री शैलेष तिवारी ने किया।

सुरेन्द्र पाल की हत्या पर जताया शोक
कैमिस्ट एसोशियेशन ने एसपी से की कड़ी कार्यवाही की मांग
ललितपुर। केमिस्ट ऐसोंशिएसन के तत्वावधान में आज दवा व्यवसायी पुलिस अधीक्षक महोदय से मिले व लापता कर्मचारी सुरेन्द्र पाल के हत्यारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की। केमिस्ट ऐसोंशिएसन के तत्वावधान में आज दवा व्यवसायियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें लापता कर्मचारी सुरेन्द्र पाल की हुई हत्या पर उपस्थित केमिस्टों ने शोक व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति की कामना की। बैठक उपरान्त उपस्थित केमिस्ट पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने गये, जहां उन्होने सुरेन्द्र हत्याकाण्ड में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ कडी से कडी कठोर कानूनी कार्यवाही की मागं की। इस दौरान मनोज जैन, आशीष उपाध्याय, भगत सिंह गौर, रजनीश समैया, विवेक पंथ, मनोज राठौर, अशुल जैन, बृजविहारी उपाध्याय, अजय जैन, अरविन्द पाल आदि उपस्थित रहे।

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध होंगे नोटिस जारी
उल्लंघन करने पर की जायेगी कडी कार्यवाही: एसपी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने जनपद में होने वाले पंचायत चुनाव को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के आशय से जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि आगामी पंचायत चुनावों के दौरान गडबडी पैदा करने वाले, संज्ञेय अपराध घटित करने वाले अथवा कानून/लोक व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनको धारा 149 दण्ड प्रकिया संहिता के अन्तर्गत नोटिस निर्गत किये जाये। जिसके तहत संदिग्ध, असमाजिक व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके नाम से नोटिस निर्गत कर उन्हें सचेत किया जायेगा कि यदि अमुक व्यक्ति चुनाव के दौरान प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपने या अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को मतदान करने के लिये विहित प्राविधानों से भिन्न किया कलाप करते हुये अनाधिकृत दबाव बनायेगा अथवा धमकायेगा या उसके द्वारा ऐन-केन प्रकारेण कोई संज्ञेय अपराध घटित कर लोक परिशान्ति भंग एवं कानून व्यवस्था अथवा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो उसके विरूद्ध विधिक कानून के अन्तर्गत सुसंगत कार्यवाही की जायेगी। अतरू चुनाव पूर्व उन्हें नोटिस निर्गत कर सचेत किया जायेगा कि पंचायत चुनाव प्रकिया के मध्य ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे लोक परिशान्ति अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

प्रभु भक्ति कीर्तन सत्संग में ही कल्याण: आर्यिका
श्रावक संस्कार शिविर की सफलता पर हुई जैन मिलन हुई सम्मानित
ललितपुर। सुन्दर विचारों के लिए मनुष्य अपने पवित्र मन में संजोए रखे तभी वह आत्मिक शान्ति की प्राप्ति कर सकता है  इसके लिए प्रभु की भक्ति कीर्तन आरती में यदि उसका समय लगेगा तभी उसे सदआचरण की प्राप्ति संभव है इसके लिए उन्होने कहा व्यक्ति को अपनी दृष्टि बदलनी होगी। जव व्यक्ति की अपना उपयोग सांसारिक वस्तुओं से हटाकर प्रभु के दर्शन में लगाएगा तभी उसको सन्मार्ग प्रशस्त होगा।
            क्षेत्रपाल में आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी ने कहा व्यक्ति की दृष्टि और दृष्टिकोण में यदि परिवर्तन आ जाए और वीतरागता की ओर लगाव हो जाए तो निश्चय ही उसकी गति सुधर जाएगी इसके लिए जरूरत है पुरूषार्थ करने की। गुरूओं का सानिध्य और संगति से ही जीवन में दुख सुख के रूप में परिणत हो जाएगे। प्रभु ही एक मात्र ऐसा सहारा है जिससे जितनी निकटता रखोगे उतना ही भला है। बुरी बातों को भूलकर अच्छाई को ग्रहण करने तथा आपस में वात्सल्य वढाने की वर्तमान में महति जरूरत है यदि व्यक्ति सुधरेगा तभी उसका कल्याण है। श्रावक श्रेष्ठी मनोरमा रमेशचंद नजा परिवार रहे। मंगलाचरण ब्र0 आशीष भैया ने करते हुए नगर में आयोजित होने वाले समोवरण विधान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। दीपप्रज्जवलन अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सागर अरविन्द जैन गदयाना ने किया। प्रवचन के उपरान्त प्रश्रमंच कार्यक्रम में सुमन जैन, सुषमा जैन, संतोष बुखारिया अब्बल रहे जिन्हें पुरुस्कार दिया गया।
            श्रावक संस्कार शिविर की सफलता में अल्पाहार व्यवस्था में जैन मिलन मुख्य शाखा के अतिरिक्त सिविल लाइन, बाहुबलिनगर शाखा के  पदाधिकारी आनंद जैन, विमल जैन, मनोज नजा, अनुराग सिंघई, अभिनंदन जैन, संजीव सिंघई, पवन जैन, राजेश, मुकेश, संजय जैन, केवलचंद जैन, नीरज जैन, मुकेश, महेन्द्र, राजेन्द्र, अनिल अलया, सनत जैन, अनिल जैन आदि को जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा.अक्षय टडैया, संयोजक प्रदीप सतरवांस, मुकेश सर्राफ, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, मनोज जैन, गेंदालाल सतभैया आदि ने सम्मानित किया।

राजीव बुखारिया के निधन पर शोक
ललितपुर। नगर के प्रमुख व्यवसायी जे.के.टावर के संचालक जयकुमार बुखारिया के पुत्र राजीव बुखारिया के निधन पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, डा.अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, राजेन्द्र जैन, मोदी पंकज जैन, राजकुमार इमलया, अशोक, मुकेश सर्राफ, अक्षय अलया, संजीव जैन, मनोज जैन, गेंदालाल सतभैया, विनोद कामरा, जिनेन्द्र जैन, अजय जैन आदि ने दुख व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की।