सरोकार की मीडिया

test scroller


Click here for Myspace Layouts

Friday, September 25, 2015

ललितपुर समाचार, 26 सितंबर,2015 दैनिक सरोकार की मीडिया

ललितपुर समाचार, 26 सितंबर,2015 दैनिक सरोकार की मीडिया


ईदगाह में देश के अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ
जगह-जगह हुए ईद मिलन समारोह
ललितपुर। जिले में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व अगाध श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में हजारों मुस्लिम धर्मानुयाईयों ने ईद की नमाज अता कर मुल्क में अमनो अमान व सलामती की दुआयें मांगी। ईदगाह पर शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम ने नमाज अदा करायी तथा खुतवा पढ़ा। नमाज के पश्चात लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दीं। जिले का साम्प्रदायिक सौहार्द देश में मिसाल कायम किए हुए है।
            गुरूवार को सुबह साढ़े आठ बजे नगर के प्रमुख ईदगाह परिसर में पर्व की नमाज अदा की गई। शहर पेश इमाम ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआयें मांगी। इस मौके पर हजारों की तादाद में मुस्लिम धर्मावलम्बी मौजूद थे। ईदगाह में नमाज अदा करने के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के पश्चात जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद, बाबा सदनशाह दरगाह, गोविंद नगर, कसाई मण्डी, बरिया वाली मस्जिद, मस्जिद मसीद चिरौलपुरा आदि मस्जिदों में धर्म गुरूओं ने परम्परागत ढंग से ईद की नमाज अता करायी। ईदगाह पर नमाज अता होने के पश्चात ईद मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। ललितपुर क्लब में जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी के अलावा अपर जिलाधिकारी एम.के.त्रिवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रमेशचंद्र तिवारी, सीओ सिटी ओमकार सिंह, नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम, मुस्लिम एसोशियेशन सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटी सदर बाबू बदरूद्दीन कुरैशी, प्रेस क्लब महामंत्री मो.नसीम, सपा नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, हाजी साबिर अली, करीम असर, हबीब खां, अरमान कुरैशी आदि ने ईद की शुभकामनायें दीं। इधर सुरक्षा व्यवस्था शहर कोतवाल मंगला प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में रही तो वहीं यातायात व्यवस्था सुद्रढ़ बनाये रखने में टीएसआई नीरज दीक्षित, टीआई के.के.शर्मा व कां.अरविंद कुमार मौजूद रहे।

पार्थिव गणेश निर्माण कर हुआ पूजन-अर्चना
समर्थ श्री सद्गुरू भैयाजी सरकार के आह्वान पर हुआ कार्यक्रम
ललितपुर। शहर में श्रीगणेश महोत्सव की धूम चारों ओर मची हुई है। वैदिक काल से श्रीगणेश को प्रत्येक कार्य में प्रथम पूज्य माना गया है। विघ्नहर्ता भगवान की झांकियां इन दिनों शहर के वातावरण को भक्तिमय बनाये हुये हैं। गणेश प्रतिमाओं की साज-सज्जा व प्रतिदिन होने वाले नयनाभिराम श्रृंगार को देखने के लिए श्रृद्धालुओं का तांता लग रहा है।
            इसी क्रम में समर्थ श्री सद्गुरू भैयाजी सरकार के आह्वान पर आजादपुरा स्थित अयोध्या कुँज में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा स्वामी के निर्देशन में पार्थिव गणेश का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों को गाते हुये भारी संख्या में पार्थिव निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान बृजेश शर्मा ने बताया कि सद्गुरू भैयाजी सरकार के आह्वान पर शहर में पहली बार यह आयोजन किया गया है। इस आयोजन को लेकर उन्होंने सद्गुरू का आशय स्पष्ट करते हुये बताया कि गणेश प्रतिमायें आस्था का प्रतीक होती हैं, इसी प्रकार पार्थिव गणेश का पार्थिव निर्माण किया जा रहा है। जिसका शाम को पूजन कर विसर्जित किया जायेगा। कहा कि भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य होने के साथ आराध्य देव हैं। गणेश चतुर्थी से नगर के विभिन्न स्थानों पर विद्यमान हुईं श्री गणेश प्रतिमाओं का उत्सव श्रृद्धालुओं में एक खासा महत्व रखती है। महाराष्ट्र की तर्ज पर पूरे भारत वर्ष में गणेशोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। दस दिनों का यह उत्सव लोगों में श्रृद्धा की अलख जगाती है।
साँसद कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गयी पं.दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती
ललितपुर। पं0 दीनदयाल उपाध्यय की जयन्ती सांसद कार्यालय पर बड़े ही धूम-धाम के साथ मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष प्रदीप चैबे एवं राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने पं0 दीनदयाल उपाध्यय के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया।
            इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्यय द्वारा जो भाजपा का पौधा लगाया गया था, वह आज एक विशाल वट वृक्ष की तरह मजबूती से खडा हुआ है। एवं करोड़ो कार्यकर्ताओं एवं देश वासियों को अपनी शीतल छाया प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्में उपाध्ययजी ने जनसंघ से लेकर भाजपा के अध्यक्ष पद तक का निर्वाहन कर देश को एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाला नेतृत्व दल का गठन किया। उन्होने कहा कि उपाध्यायजी का अन्तोदय का जो मूल्य मंत्र था उसका मकसद समाज के आखिरी छोड़ तक के व्यक्ति को लाभ पहँुचना था चाहे वह किसी भी समाज या दल का हो उनका यह सपना भाजपा के कार्यकर्ताओं में मिलकर पूरा करने में लगें हुये है। एक विधान, एक निशान, एक प्रधान का नारा देकर उपाध्याय जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग माना। इस अवसर पर जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, राजकुमार जैन चूना, अभय जैन, रत्नेश तिवारी, महेश भैया, पार्षद अनुराग जैन शैलू, श्रीराम पटैरिया, मन्नू कोरी, रामसेवक गुप्ता, धु्रव सिंह, दीपक पाराशर, दीपक वैद्य, बृजेन्द्र राजपूत, रामकुमार नामदेव, रामकिशोर तिवारी, विजय डयोढ्यिा, राजेश, अभिनाश देशमुख, अरविन्द्र सोनी, धर्मपाल, पप्पू, दीपक चैबे, दीपक मिश्रा, सोनू चोबे, नीतेष संज्ञा, अरविन्द्र सिंघई, छोटे पहलवान, अमित तिवारी, चन्द्रशेखर पंथ, प्रताप विक्रम सिंह, मनोहर यादव, रंजीत बाल्मीक, जगदीश लोधी, शुभम साहू, प्रदीप खटीक, किंन्जल हुडैत, जयपाल सिंह, रामदेव सिंह, अनूप पस्तोर, शीतल राजपूत, जिन्नेद्र जैन, राजेन्द्र शर्मा, रोहित साहू, अमित भारद्वाज, आशीष तिवारी, पंकज तिवारी, कपूरचन्द्र साहू, अर्चना राजपूत, रजनी अहिरवार, अनीता साध, उषा गुप्ता, आकाश गुप्ता, नन्दराम राजपूत, रामदेव सिंह, नीतेश राजपूत, सुरेन्द्र सिंह लोधी, जयपाल लोधी, नन्दकिशोर लोधी, अरविन्द्र लोधी, मनोज लोधी, विनोद राजपूत, खेमचन्द्र लोधी, विक्रम राजपूत, सत्यभान राजपूत, अवतार राजपूत, अंकित राजपूत, आदि उपस्थित रहें। संचालन नगर अध्यक्ष अभय जैन ने किया।

कांग्रेस जिला महामंत्री ने भेजा त्याग पत्र
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार गोस्वामी ने गुरूवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग होने के लिए त्याग पत्र भेजा है। यह त्याग पत्र भेजने के पीछे उन्होंने अपने व्यक्तिगत व्यस्तता को कारण बताया है।
निधन पर मंच ने जताया शोक
ललितपुर। घण्टाघर स्थित राष्ट्रीय जन चेतना मंच कार्यालय पर मंच सदस्यों की एक शोकसभा संपन्न हुई। सभा में मंच संयोजक राजेन्द्र रजक ने मंच के सक्रिय सदस्य लखनलाल ताम्रकार के पूज्यनीय पिताश्री बाबूलाल ताम्रकार, बृजेश जायसवाल के ज्येष्ठ भ्राता सत्यनारायण जायसवाल व दीपक मलैया के लघु भ्राता देवेन्द्र मलैया मोनू की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु सभी ने दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से कामनायें की। सभा में संभव सिंघई, राजेन्द्र जैन, केपी कंचन, अय्यूब खान, घनश्याम अहिरवार, देशपत रजक, गोविंददास रजक, सरमन कुशवाहा, कल्लू रजक, मुन्ना रजक, रमजान अली, शंकरलाल विश्वकर्मा, प्रकाश कुशवाहा, शब्बीर खां मंसूरी, कमलेश कटियार, ध्यानी रजक, हरपाल बछलापुर, रामसेवक झा, मु.जहीर, गौरव जैन, थोबनलाल, गब्बर अहिरवार, मुबीन राही, राजकुमार राय, दुली परिहार, राजू राजा, संतोष रजक, बाबूलाल दरौनी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस की आवश्यक बैठक कल
ललितपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 26 सितम्बर को शाम 6 बजे से पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य व विधायक ग्यादीन अनुरागी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मदनमोहन शुक्ला का ललितपुर आगमन हो रहा है। बताया कि 27 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे पिसनारी बाग पर बैठक आयोजित की गयी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

मोनू मलैया की मौत दुर्भाग्यपूर्ण
ललितपुर। सड़क दुर्घटना में हुई दीपक मलैया के अनुज मोनू मलैया की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिगम्बर जैन पंचायत ने एक शोकसभा में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, डा.अक्षय टडैया, संयोजक प्रदीप जैन सतरवांस, राजेन्द जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, विजय जैन, जिनेन्द जैन, अक्षय अलया, मुके श सर्राफ, मनोज जैन, संजीव जैन, जिनेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन, सत्येन्द्र जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पतन से उत्थान की ओर बांधने का नाम ही तपस्या: आर्यिका पूर्णमति
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में पर्यूषण पर्व पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा आर्यिका पूर्णमति माता ने कहा मन की इच्छाओं को जला देना तपस्या है विषय भोगों के प्रति उदासीनता होने का नाम तपस्या है जब आत्मा में संयम का जागरण होता है तभी व्यक्ति तपस्या को अंगीकार करता है। संसार की सभी आत्मा तपस्या के माध्यम से ही परमात्मा हुई है तप के अभाव में शरीर और आत्मा प्रथक नहीं होती। आर्यिका श्री ने कहा कोटि जन्म तप तपै ज्ञान बिन कर्म झरे जे, ज्ञानी के छीन माहि त्रिगुप्ति तै सहज टरैं ते। अर्थात आत्मा की विशुद्धि हो वह तप है उन्नति का उपाय तप है और सुख दुख को सहज भाव से स्वीकारना समता धारण करना तपस्या है। इंसान इंसान की तरह जीवन यापन कर अपनी बुरी भावनाओं का त्याग करे और अपने जीवन को धन्य बनाए इसी में कल्याण है।
            पर्यूषण पर्व में उत्तम त्याग पर्व पर सुबह की बेला में भगवान चंद्रप्रभु पाश्र्वनाथ शान्तिनाथ एवं अभिनंदननाथ का अभिषेक एवं शान्तिधारा जैन एम्बूलेंस सेवा गु्रप,जैन मिलन मुख्यशाखा, अभिनंदननाथ गु्रप, सुधासागर गु्रप के शिविरार्थियों ने की जिसमें निरीह प्राणियों की हो रही हिंसा रोकने एवं उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना हुई। आर्यिकाश्री ने शिविरार्थियों को शिविर के माध्यम से तत्वार्थ सूत्र एवं भक्ताम्मर जी का बोध कराया। मध्यान्ह में तप धर्म पर आधारित मंचन प्रस्तुत किया जिसमें अकाल मृत्यु पर विजय पुरूषार्थ करने पर संभव, संसारी मां बेटी का संवाद, बालिकाओं को सजातीय विवाह हेतु प्रेरणास्पद प्रस्तुति हुई। इस मौके पर पर्यूषण पर्व के दौरान उपवासकर्ता श्रावकों को प्रभावना वितरित कर उनकी भावनाओं को सराहा। पर्यूषण पर्व पर आयोजित प्रतियोगिताओं में हर्ष जैन के भिखारी के अभिनवस्वाति जैन समीक्षा जैन, पलक जैन नीतू जैन राखी जैन को प्रभावी प्रस्तुति के लिए पुरूष्कृत किया गया । रात्रि में संगीतमय आरती हुई जिसमें शिविरार्थी भक्ति में झूम उठे इसके उपरान्त ब्रहमचारिणी ऋतु दीदी ने ध्यान के माध्यम से तीर्थराज सम्मेद शिखर जी की तीर्थवंदना भावों द्वारा कराई। 

No comments: